नाराज मंत्री ने ब्रेवरेज कारपोरेशन और स्टेट मार्केटिंग कंपनी से की दो सीनियर अधिकारियों की छुट्टी, इन्हें मिला चार्ज

रायपुर: छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रेवरेज कारपोरेशन और स्टेट मार्केटिंग कंपनी से दो वरिष्ठ अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है। ये दोनों अधिकारी ब्रेवरेज कारपोरेशन में महाप्रबंधक और स्टेट मार्केटिंग कंपनी के जॉइंट एमडी के पद पर लंबे समय से जमे हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, मंत्री देवांगन इन दोनों अफसरों के कार्य से नाराज थे, जिसके चलते यह फैसला लिया गया है।

तत्काल प्रभाव से मूल विभाग में भेजा

Transfer Order: वाणिज्यिक कर विभाग के विशेष सचिव ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार, हटाए गए दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है। यह कार्रवाई विभाग में कार्यशैली को बेहतर बनाने और मंत्री के अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

नए अधिकारियों को सौंपा गया चार्ज

दोनों सीनियर अधिकारियों को हटाए जाने के बाद, उनकी जगह अन्य अधिकारियों को ब्रेवरेज कारपोरेशन में महाप्रबंधक और स्टेट मार्केटिंग कंपनी के जॉइंट एमडी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। इस बदलाव का मकसद विभाग के कामकाज को बिना किसी बाधा के जारी रखना है।

Also Read: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल का बड़ा ऐलान, इस दिन देंगे गिरफ्तारी, कहा- ‘मैं फरार नहीं, पुलिस मुझे ढूंढने पेट्रोल खर्च न करे, मैं खुद दूंगा गिरफ्तारी’

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button