CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें छत्तीसगढ़ को मिला पहला राष्ट्रीय राजमार्ग टनल, अमित शाह बोले–2026 तक बस्तर होगा नक्सल मुक्त, मुख्यमंत्री ने शुरू की ग्रामीण बस योजना; रायपुर में डेढ़ करोड़ की चांदी की लूट से सनसनी, सरकारी नौकरी ठगी में चार गिरफ्तार, सूरजपुर में फूड पॉइजनिंग से दो महिलाओं की मौत, रायपुर के इकलौते न्यूरोलॉजिस्ट के इस्तीफे से इलाज ठप, हसदेव नदी में डूबे तीन युवक लापता, बिलासपुर में अवैध OYO होटल सील, राजनांदगांव में टूरिज्म सेंटर का लोकार्पण समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।
छत्तीसगढ़ को मिला पहला राष्ट्रीय राजमार्ग टनल
Infrastructure Development: छत्तीसगढ़ ने आज बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई हासिल की है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे पर राज्य की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग का निर्माण सिर्फ 12 महीनों में पूरा किया है। यह 2.79 किलोमीटर लंबी टनल अभनपुर परियोजना के तहत बनाई गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह परियोजना विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। इस टनल के बन जाने से रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच यात्रा समय घटेगा, उद्योग-व्यापार को गति मिलेगी और राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नया बल मिलेगा।
राजधानी रायपुर में सराफा व्यापारी से लूट
Raipur Loot Case: रायपुर में शनिवार को सदर बाजार स्थित एक व्यापारी के घर में बड़ी लूट हुई। अज्ञात बदमाशों ने व्यापारी राहुल गोयल के हाथ-पांव बांधकर बेहोश कर दिया और करीब 86 किलो चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लूटी गई चांदी की कीमत लगभग 1 करोड़ 8 लाख रुपये है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर जांच तेज कर दी है।
सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, चार गिरफ्तार
Job Scam: दुर्ग जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपये की ठगी करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खाद निरीक्षक, पर्यवेक्षक और प्यून के फर्जी नियुक्ति पत्र देकर आठ लोगों को ठगा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और मुख्य आरोपी मनोज साहू समेत चारों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से फर्जी दस्तावेज, मोबाइल और नकली नियुक्ति पत्र बरामद किए गए।
हसदेव नदी में डूबे पांच लोग, तीन लापता
Hasdeo River Accident: जांजगीर-चांपा जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा हुआ, जहां पांच लोग हसदेव नदी में डूब गए। ग्रामीणों ने दो लोगों की जान बचाई, जबकि तीन अब भी लापता हैं। प्रशासन की टीम और गोताखोर रात में भी रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। बताया गया है कि घटना शाम छह बजे के करीब हुई जब पिकनिक मनाने आए युवक-युवतियां नदी के गहरे हिस्से में चले गए।
रायपुर के इकलौते न्यूरोलॉजिस्ट का इस्तीफा: इलाज के लिए भटक रहे सैकड़ों मरीज
Resignation of Raipur Neurologist: राजधानी रायपुर के डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से प्रदेश के इकलौते न्यूरोलॉजिस्ट ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया है। इस अचानक हुए इस्तीफे ने न सिर्फ अस्पताल के माहौल को हिलाकर रख दिया है, बल्कि प्रदेशभर में न्यूरोलॉजी सेवाओं की कमजोर स्थिति को भी उजागर कर दिया है। अब डीकेएस और प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा (अंबेडकर हॉस्पिटल) दोनों में न्यूरोलॉजी विभाग पूरी तरह खाली हो चुका है। जानकारी के अनुसार, इस सीनियर न्यूरोलॉजिस्ट ने बीते कई सालों से वेतन में बढ़ोतरी की मांग की थी, लेकिन अनदेखी और केवल आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया। अस्पताल में माइग्रेन, मिर्गी, स्ट्रोक जैसी बीमारियों से पीड़ित सैकड़ों मरीज हर दिन इलाज के लिए पहुँचते हैं, लेकिन डॉक्टर नहीं होने के कारण उन्हें या तो महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है या फिर बिना इलाज के घर लौटना पड़ रहा है। इस खाली पद को भरने और न्यूरोलॉजी सेवाओं की गंभीर स्थिति को सुधारने को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं।
सूरजपुर में फूड पॉइजनिंग से दो महिलाओं की मौत, कई ग्रामीण बीमार
Surajpur Food Poisoning: सूरजपुर जिले के ओड़गी जनपद के भांडी ग्राम पंचायत में फूड पॉइजनिंग की घटना से हड़कंप मच गया है, जहाँ उल्टी और दस्त के अचानक बढ़े मामलों में दो महिलाओं की मौत हो गई है। पनिकापारा निवासी प्रीति (30 वर्षीय) ने अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि उनके पति और नन्ही बेटी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना में बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं, जिनमें से 11 मरीजों का इलाज शुरू किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत गाँव में विशेष कैंप लगाकर लोगों का उपचार शुरू कर दिया है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी अस्पताल पहुँचीं और मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। मंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया कराने और गाँव में साफ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का शुभारंभ
Rural Connectivity: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर से मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना की शुरुआत की। इस योजना से बस्तर और सरगुजा क्षेत्र के 250 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। अमित शाह ने कहा कि यह बस सेवा लोगों को शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और अस्पतालों तक आसानी से पहुंचाने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि विकास और विश्वास की इस यात्रा में अब हर नागरिक सहभागी बनेगा।
बिलासपुर में अवैध OYO होटल सील
Illegal Hotel: बिलासपुर नगर निगम की टीम ने गीतांजलि सिटी फेस-1 में बिना अनुमति बनाए गए तीन मंजिला बिल्डिंग में चल रहे OYO होटल को सील कर दिया है। पार्षद रेखा पांडे की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई में पता चला कि बिल्डिंग का नक्शा पास नहीं था। होटल में 17 कमरे बने थे और बिना लाइसेंस संचालन किया जा रहा था। निगम ने मौके से स्टाफ से पूछताछ की और वैध दस्तावेज न होने पर होटल को सील कर दिया।
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के पर्यटक सूचना केंद्र का लोकार्पण
Tourism Promotion: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में पर्यटक सूचना केंद्रों का संयुक्त लोकार्पण किया। सांसद संतोष पांडे ने कहा कि इन केंद्रों से पर्यटकों को राज्य की कला, संस्कृति, इतिहास और ठहरने की सुविधाओं की जानकारी आसानी से मिलेगी। इस पहल से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और पर्यटन को उद्योग के रूप में और मजबूती मिलेगी।
रायपुर में कारोबारी से लूट, डेढ़ करोड़ की चांदी लेकर फरार
Raipur Crime: राजधानी रायपुर में एक और बड़ी वारदात सामने आई है। सदर बाजार के जैन मंदिर के पास किराए के फ्लैट में रह रहे सराफा कारोबारी राहुल गोयल को नकाबपोश लुटेरों ने बेहोश कर 86 किलो चांदी लूट ली। यह वारदात थाने से महज कुछ दूरी पर हुई। पुलिस ने लुटेरों की तलाश तेज कर दी है। घटना के बाद व्यापारी वर्ग में दहशत फैल गई है।
Also Read: दुर्ग पापड़ी विवाद: गोलगप्पे वाले पर चाकू से हमला, मामूली देरी पर मचा हड़कंप



