बड़ा हादसा: शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में सेंटरिंग गिरने से 12 मजदूर घायल

रायपुर के शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज कैंपस में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। सेंटरिंग का ढांचा अचानक गिरने से 12 मजदूर मलबे के नीचे दबकर घायल हो गए, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब मजदूर ढांचे के नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। यह निर्माण कार्य अभिषेक मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के लिए किया जा रहा था।

घायल मजदूरों का इलाज जारी

हादसे के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों की मदद से सभी घायल श्रमिकों को मलबे से बाहर निकाला गया। उन्हें तत्काल इलाज के लिए शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों का इलाज फिलहाल जारी है। घटना की सूचना मिलने पर स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

Also Read: किस्मत का क्रूर संयोग: जिस हादसे को ओवरब्रिज से देख रहे थे पिता, उसी ट्रेन में सवार थी लाडली बेटी प्रिया…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button