CG Pre B.Ed & D.El.Ed Counselling 2025: प्री बी.एड एवं डी.एल.एड रिजल्ट के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया की पूरी जानकारी

CG Pre B.Ed & D.El.Ed Counselling 2025: छत्तीसगढ़ B.Ed और D.El.Ed काउंसलिंग 2025 के लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। CG Vyapam द्वारा आयोजित प्री बीएड और डीएलएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम 10-11 जुलाई 2025 को जारी कर दिया गया है। अब अगला महत्वपूर्ण चरण है – काउंसलिंग प्रक्रिया, जो पूरी तरह से ऑनलाइन होगी।

CG Pre B.Ed & D.El.Ed Counselling 2025: यदि आप यह जानना चाहते हैं कि कॉलेज कैसे मिलेगा, काउंसलिंग कब होगी और उसका पूरा प्रोसेस क्या है, तो यह लेख आपके लिए है।

काउंसलिंग प्रक्रिया मुख्य बातें: CG Vyapam Pre DElEd, BEd Counselling:

विवरणजानकारी
काउंसलिंग प्राधिकरणSCERT, Chhattisgarh
परीक्षाPre B.Ed & Pre D.El.Ed 2025
रिजल्ट जारी10-11 जुलाई 2025
काउंसलिंग मोडऑनलाइन
काउंसलिंग प्रारंभअगस्त 2025 (संभावित)
आधिकारिक वेबसाइटscert.cg.gov.in

B.Ed और D.El.Ed काउंसलिंग क्या है? What is counselling?

B.Ed & D.El.Ed Counselling 2025: काउंसलिंग एक चयन प्रक्रिया है, जिसमें प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर कॉलेज अलॉट किए जाते हैं। D.El.Ed Counselling Date 2025 आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और दस्तावेज़ सत्यापन जैसी प्रक्रिया से गुजरना होगा।

काउंसलिंग प्रक्रिया – स्टेप बाय स्टेप गाइड: B.Ed Counselling Process CG

  1. रिजल्ट जारी और मेरिट लिस्ट
    • केवल योग्य अभ्यर्थी ही काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
  2. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
    • SCERT की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा (लिंक जल्द सक्रिय होगा)।
  3. काउंसलिंग शुल्क भुगतान
    • डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से शुल्क जमा करना होगा।
  4. कॉलेज चॉइस फिलिंग
    • अपनी पसंद के कॉलेजों को रैंकिंग के अनुसार भरें।
  5. सीट अलॉटमेंट
    • मेरिट, चॉइस और सीट उपलब्धता के अनुसार कॉलेज का आवंटन।
  6. अनंतिम आवंटन पत्र डाउनलोड
    • पोर्टल से प्रावधिक सीट अलॉटमेंट लेटर प्राप्त करें।
  7. दस्तावेज़ सत्यापन और रिपोर्टिंग
    • आवंटित कॉलेज में समय पर उपस्थित होकर दस्तावेज़ सत्यापन करवाएं और फीस जमा करें।

शैक्षणिक योग्यता: Educational Qualification

कोर्सयोग्यता
B.Edस्नातक डिग्री (कम से कम 50%) + Pre B.Ed परीक्षा पास
D.El.Ed12वीं (कम से कम 50%) + Pre D.El.Ed परीक्षा पास

काउंसलिंग के लिए आवश्यक दस्तावेज़: SCERT CG Counselling 2025

  • व्यापम रिजल्ट (इंटरनेट कॉपी)
  • पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
  • वैध मोबाइल नंबर और ईमेल
  • 10वीं, 12वीं व स्नातक की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अन्य जरूरी दस्तावेज़

महत्वपूर्ण बिंदु: Important Points

  • रिजल्ट जारी हो चुका है, अब रजिस्ट्रेशन की प्रतीक्षा करें।
  • काउंसलिंग प्रक्रिया अगस्त में संभावित है।
  • सारी जानकारी SCERT की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी।
  • सभी प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में पूरी होगी।

महत्वपूर्ण लिंक: Counselling Link

विवरणलिंक
ऑफिसियल वेबसाइटscert.cg.gov.in
बीएड रिजल्ट🌐 [यहां क्लिक करें]
डीएलएड रिजल्ट🌐 [यहां क्लिक करें]
काउंसलिंग लिंक🌐 जल्द उपलब्ध होगा

नोट: Note

CG B.Ed Counselling 2025: काउंसलिंग एक से अधिक राउंड में हो सकती है। यदि पहले राउंड में सीट नहीं मिलती, तो आप अगली राउंड में भाग ले सकते हैं।

Also Read: Narayanpur Health Department Bharti 2025: छत्तीसगढ़ नारायणपुर स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती, बिना परीक्षा सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button