बस्तर में हैरान करने वाला मामला: 9 माह की बच्ची ने करैत सांप को खेलते हुए मुंह से काटा, सांप की मौत, बच्ची सुरक्षित

छत्तीसगढ़: Baby Bites Snake: बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र से एक अजीब मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया। यहां एक 9 महीने की बच्ची ने जहरीले करैत सांप को दांत से काट लिया, जिससे सांप की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई।

घर में खेलते वक्त बच्ची ने सांप को समझा खिलौना

Bastar Snake Incident: यह घटना कोयेनार गांव की है। यहां रहने वाले पप्पू कश्यप की बेटी मानवी अपनी मां दीपिका के साथ घर पर थी। बताया जा रहा है कि उस समय मां की तबीयत ठीक नहीं थी और वह बिस्तर पर आराम कर रही थी, जबकि घर के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे।

Karait Snake Death: इसी दौरान मानवी घर के अंदर खेल रही थी। खेलते-खेलते उसने दरवाजे के पीछे छिपे करैत सांप को देखा और उसे खिलौना समझकर पकड़ लिया और काट लिया। बच्ची के काटने से सांप की मौके पर ही मौत हो गई।

मां ने देखा तो मचा हड़कंप, तुरंत पहुंचाया अस्पताल

Baby Snake Bite Story: कुछ देर बाद जब मां की नजर बच्ची पर पड़ी तो वह घबरा गई और परिजनों को सूचना दी। बच्ची को तुरंत डिमरापाल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने उसे निगरानी में रखा।

डॉ. डीआर मंडावी, शिशु रोग विशेषज्ञ ने बताया कि बच्ची सामान्य हालत में थी, लेकिन एहतियात के तौर पर उसे दवा दी गई और 24 घंटे अस्पताल में निगरानी में रखा गया। किसी भी तरह के विष के असर की जांच की गई। हालत स्थिर रहने पर बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

करैत सांप का जहर कितना खतरनाक?

डॉ. जॉन मसीह ने बताया कि करैत सांप देश के सबसे जहरीले सांपों में शामिल है। इसका जहर न्यूरोपैरेलिटिक होता है, जो सीधे नसों को प्रभावित करता है। यह शरीर को धीरे-धीरे लकवाग्रस्त कर सकता है और साँस लेने में दिक्कत पैदा करता है।

उन्होंने बताया कि करैत, कोबरा और वाइपर जैसे कुछ ही सांप बेहद जहरीले होते हैं। इनके अलावा कुछ सांप जैसे पिरपिट्टी और धामन में जहर नहीं होता। बस्तर के कुछ आदिवासी समुदाय इन गैर-जहरीले सांपों का सेवन भी करते हैं।

बच्ची की सूझबूझ नहीं, लेकिन किस्मत ने बचाया

हालांकि 9 महीने की बच्ची का यह कोई समझदारी भरा फैसला नहीं था, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि उसकी किस्मत ने उसे बड़ा हादसा होने से बचा लिया। डॉक्टरों और परिजनों की सतर्कता से समय रहते इलाज हुआ, जिससे बच्ची को कोई नुकसान नहीं हुआ।

सांप के काटने पर क्या करें?

विशेषज्ञों ने बताया कि अगर किसी को सांप काट ले, तो तुरंत अस्पताल ले जाएं। मुंह से झाग निकलना, शरीर में सूजन या सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण खतरनाक हो सकते हैं। समय पर इलाज ही जान बचा सकता है।

Also Read: घायल ऊंटनी को बचाने के लिए मदद मांगता रहा ऊंट, आंखों से बहते रहे आंसू धमतरी के समाजसेवियों ने किया अंतिम प्रयास

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button