Dahi Gram Panchayat Video: महिला सरपंच से गाली-गलौज करने वाला उपसरपंच गिरफ्तार, शराब के नशे में पंचायत कार्यालय में किया अभद्र व्यवहार, महिला सरपंच ने दर्ज कराई शिकायत

Dahi Gram Panchayat Video: धमतरी जिले के ग्राम पंचायत डाही में महिला सरपंच सुमन देवांगन के साथ बदसलूकी करने वाले उपसरपंच ज्योतिबा खरे को कुरूद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि उपसरपंच ने शराब के नशे में पंचायत कार्यालय पहुंचकर गाली-गलौज व धमकी दी।

शिकायत में लगाए गंभीर आरोप

Kurud Police Action: गुरुवार को महिला सरपंच सुमन देवांगन ने कुरूद थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि उपसरपंच ज्योतिबा खरे लगातार शराब के नशे में कार्यालय पहुंचकर गाली देता है, कर्मचारियों से भी बदतमीजी से व्यवहार करता है। 16 जुलाई को भी उसने पंचायत सचिव रविंद्र देवदास, ऑपरेटर हरीश कुमार, रोजगार सहायक सुभाषिणी कोसरे व चपरासी भोजराम पटेल की उपस्थिति में अभद्र व्यवहार किया।

पिता ने भी दी जान से मारने की धमकी

Local Crime News: घटना के दौरान उपसरपंच के पिता नेतराम खरे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ बेटे की हरकतों को नजरअंदाज किया, बल्कि सरपंच को बीच सड़क पर मारने की धमकी तक दे डाली। जैसे-तैसे दोनों को कार्यालय से बाहर निकाला गया, लेकिन बाहर भी वे धमकी देने लगे।

वीडियो फुटेज भी सौंपा गया पुलिस को

Dhamtari Panchayat Politics: महिला सरपंच ने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है। इसके आधार पर कुरूद पुलिस ने ज्योतिबा खरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 व 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

देखिये वीडियो-

Kurud News: यह घटना न केवल महिला जनप्रतिनिधियों के साथ हो रहे व्यवहार पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि पंचायत व्यवस्था में अनुशासनहीनता की गंभीर स्थिति को भी उजागर करती है। पुलिस की तत्परता से कार्रवाई हुई है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए कड़ी निगरानी और अनुशासनात्मक कार्रवाई जरूरी है।

Also Read: कुरुद की एनु बनीं ‘स्कूटी दीदी’ गांव की गलियों से निकली आत्मनिर्भरता की कहानी”, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने की सराहना, सीएम साय ने भी कही ये बात

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button