CG Weather Update Today: उमसभरी गर्मी से लोग परेशान, दो दिन बाद झमाझम बारिश का अंदेशा, जानिए आज के मौसम का हाल

CG Weather Update Today: राजधानी रायपुर में मंगलवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिनभर बारिश नहीं होने से वातावरण में उमस बढ़ गई और लोगों ने असहजता महसूस की। पिछले तीन दिनों से शहर में हल्की से मध्यम बारिश रुक-रुक कर हो रही थी, लेकिन मंगलवार को मौसम शुष्क रहा।

सरगुजा में बारिश से नदी-नाले उफान पर

Today Weather News: प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, खासकर सरगुजा संभाग में बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से कई डैम भर चुके हैं और नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे, लेकिन पानी नहीं बरसने से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update Today: मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां धीमी रहेंगी। इसके बाद एक मजबूत सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना है। विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, सूरजपुर और सरगुजा जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बिजली गिरने की आशंका, किसानों को चेतावनी

IMD Alert: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए किसानों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

राजधानी का आज का मौसम

Raipur Today Weather News:बुधवार को रायपुर में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

Also Read: CG Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक में कई अहम मुद्दों पर लिया गया फैसला

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button