
CG School Holiday: इस बार स्कूली बच्चों के लिए त्योहार और भी खास हो सकते हैं। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने स्कूल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा है, जिसमें दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए लंबी छुट्टियों का सुझाव दिया गया है। अगर विभाग से मंजूरी मिलती है तो बच्चे त्योहारों का जमकर आनंद ले पाएंगे।
दशहरा, दीपावली और क्रिसमस पर आठ-आठ दिन की छुट्टी
Diwali School Holiday: प्रस्ताव के मुताबिक दशहरा, दीपावली और क्रिसमस-शीतकालीन अवकाश के लिए छह-छह दिन की छुट्टी तय की गई है। खास बात यह है कि तीनों ही त्योहारों में छुट्टी के अंत में शनिवार और रविवार पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से कुल अवकाश आठ दिन का हो जाएगा।
प्रस्तावित तिथियां इस प्रकार हैं:
- दशहरा अवकाश: 29 सितंबर से 4 अक्टूबर
- दीपावली अवकाश: 13 से 20 अक्टूबर
- शीतकालीन अवकाश: 22 से 27 दिसंबर
ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले जैसा ही
CG School Summer Vacation: डीपीआई के प्रस्ताव में ग्रीष्मकालीन अवकाश में
कोई बदलाव नहीं किया गया है। बच्चों को 1 मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टी मिलेगी, जैसा कि हर साल होता आया है।
परीक्षा और टाइम टेबल पर असर
प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि सितंबर में तिमाही परीक्षा आयोजित की जाएगी। लेकिन अवकाश की तिथियां तय नहीं होने से फिलहाल स्कूल अपनी वार्षिक समय-सारिणी को अंतिम रूप नहीं दे पा रहे हैं।



