VIDEO: नशे में धुत युवकों ने भगवान श्रीराम और हनुमान की मूर्तियों का किया अपमान, वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों का विरोध के बाद पुलिस जुटी युवकों की तलाश में

कांकेर। Kanker News: छत्तीसगढ़ में देवी-देवताओं के अपमान से जुड़े मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। ताजा मामला कांकेर जिले का है, जहां कुछ युवकों द्वारा भगवान श्रीराम और हनुमान जी की मूर्तियों का अपमान करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो के वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नवागांव ईशान वन का बताया जा रहा है वीडियो

Hindu Organization Protest: घटना कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ युवक नशे की हालत में भगवान श्रीराम और हनुमान जी की मूर्तियों पर थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में यह भी देखा गया कि एक युवक हनुमान जी की मूर्ति पर पैर रखकर बैठा है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो

Kanker Viral video: जैसे ही यह वीडियो सामने आया, देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले इस वीडियो को लेकर आम लोगों के साथ-साथ कई संगठनों में गुस्सा है। लोग इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं करने की बात कह रहे हैं।

हिंदू संगठनों ने दी कड़ी कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध दर्ज कराया है। संगठन के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मूर्तियों का अपमान नहीं, बल्कि पूरे समाज की आस्था पर हमला है।

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

कांकेर में सामने आए इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि धार्मिक आस्थाओं से खिलवाड़ करने वालों पर कैसे लगाम लगे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कानून के हवाले किया जाएगा।

देखिये वीडियो-

Also Read: छत्तीसगढ़ के युवक को विराट कोहली और डिविलियर्स का आया कॉल, गांव में खुशी की लहर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button