मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और परिवार को जान से मारने की धमकी

सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े तथा उनके परिजनों को जान से मारने और झूठे घोटाले में फंसाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर भटगांव पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।

Threat Case: अटल चौक पर दी गई धमकी

Bhatgaon MLA Lakshmi Rajwade: शिकायत के मुताबिक, 21 अगस्त की शाम ग्राम कसकेला के अटल चौक पर गांव के ही रविन्द्र यादव ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उनके पति ठाकुर राजवाड़े पर अमर्यादित टिप्पणी की। इस दौरान उसने 40 से 50 करोड़ रुपये के घोटाले में फंसाने और जान से मार देने की धमकी भी दी।

Police Action: आरोपी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Minister Lakshmi Rajwade: धमकी की लिखित शिकायत कसकेला निवासी रवि यादव ने भटगांव थाने में दर्ज कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी सरफराज फिरदौसी ने आरोपी रविन्द्र यादव को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि आगे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी रहेगी।

लक्ष्मी राजवाड़े: सबसे कम उम्र की महिला मंत्री

गौरतलब है कि लक्ष्मी राजवाड़े छत्तीसगढ़ की मौजूदा भाजपा सरकार की एकमात्र महिला मंत्री हैं। सूरजपुर जिले के भटगांव से विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी पारसनाथ राजवाड़े को हराकर पहली बार विधानसभा पहुंची थीं। उन्हें पहली ही बार में मंत्री पद मिला और वर्तमान कैबिनेट में वह सबसे कम उम्र की मंत्री हैं।

Also Read: CG Dhan Kharidi Policy: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की नई नीति, फाइव स्टार रेटिंग वाले होंगे उपार्जन केंद्र

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button