मगरलोड में विशेष पिछड़ी कमार जनजाति को बैकयार्ड कुक्कुट इकाई का वितरण

मगरलोड: पशुधन विकास विभाग के सौजन्य से एवं पशु औषधालय बोरसी के सहयोग से ग्राम बोदलबाहरा में विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के हितग्राहियों को 15 यूनिट बैकयार्ड कुक्कुट इकाई (मुर्गी चूजा) का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उनके आर्थिक विकास में सहयोग प्रदान करना है।

वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। विभागीय टीम की ओर से हितग्राहियों को पक्षी पालन के फायदे, देखभाल एवं रोग-निवारण संबंधी जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर विभाग से खिलेश्वर साहू (सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी), नारद राम यादव (लिपिक), मन्नू लाल यादव (ड्राइवर), देवेंद्र कुमार देव (परिचारक), पुरुषोत्तम यादव (प्राइवेट कार्यकर्ता), पशु सखी हेमिन ध्रुव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Also Read: कुरुद में रास-गरबा का प्रशिक्षण देंगे गुजरात के राष्ट्रीय ट्रेनर, शारदीय नवरात्र पर होगा भव्य आयोजन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button