
रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में मौसम ने करवट ली है और लगातार बारिश का दौर जारी है। बुधवार रात राजधानी समेत आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और उमस में भी कमी आई है।
किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Weather News: मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बालोद, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और रामानुजगंज समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही इन इलाकों में बिजली गिरने का खतरा भी बताया गया है।

तेज आंधी और तूफान की आशंका भी
Today Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। खासकर शाम के समय मौसम और भी बिगड़ सकता है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और जरूरत न हो तो खुले स्थानों में न जाने की सलाह दी है।
लगातार रात में हो रही बारिश
CG IMD Alert: पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में दिन भर गर्मी के बाद रात में झमाझम बारिश हो रही है। इससे दिन के मुकाबले रात का तापमान गिरा है और मौसम सुहावना बना हुआ है।
Also Read: पूर्व सीएम बघेल ने मंत्रिमंडल विस्तार को बताया नियमों के खिलाफ, बोले- साय सरकार जवाब दे



