
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने दिवाली के ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री का दर्जा दे दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस फैसले से इन नियुक्तियों को अब राजनीतिक रूप से अधिक महत्व मिल गया है।
कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने वाले अध्यक्ष
राज्य सरकार ने जिन 11 निगम-मंडल अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है, उनकी सूची इस प्रकार है:
| क्रम संख्या | नाम | पद/निगम-मंडल |
| 1 | अनुराग सिंहदेव | छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (हाउसिंग बोर्ड) के चेयरमैन |
| 2 | भूपेंद्र सवन्नी | क्रेडा (CREDA) के अध्यक्ष |
| 3 | चंदूलाल साहू | छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष |
| 4 | केदारनाथ गुप्ता | छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित के अध्यक्ष |
| 5 | नीलू शर्मा | छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष |
| 6 | राजा पांडेय | छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष |
| 7 | राजीव अग्रवाल | छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) के अध्यक्ष |
| 8 | राकेश पांडेय | छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष |
| 9 | रामप्रताप सिंह | छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष |
| 10 | रामसेवक पैकरा | छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष |
| 11 | संजय श्रीवास्तव | छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के अध्यक्ष |
इन सभी नेताओं को अब कैबिनेट मंत्री के समान प्रोटोकॉल, भत्ते और सुविधाएँ मिलेंगी।
देखिये पूरी लिस्ट-




