CG Board Second Exam 2025: 8 जुलाई से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, आज रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

CG Board Second Exam 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा 8 जुलाई 2025 से शुरू हो रही है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो मार्च में हुई पहली मुख्य परीक्षा में पूरक, अनुत्तीर्ण रहे थे या जिन्होंने ग्रेड सुधार के लिए आवेदन किया है।

अब तक 75 हजार छात्रों ने कराया पंजीकरण

CG Board Exam: इस बार अब तक करीब 75,000 छात्रों ने द्वितीय परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से लगभग 3,000 छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने प्रथम श्रेणी में पास होने के बावजूद श्रेणी सुधार के लिए आवेदन किया है। हालांकि, पिछली बार यह आंकड़ा 82,000 से अधिक था।

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि आज

जो छात्र अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके पास 30 जून 2025 तक विलंब शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन कराने का अंतिम मौका है। वहीं, जिन्होंने पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या पुनर्गणना (Retotalling) के लिए आवेदन किया था, वे सामान्य शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।

साल में दो बार बोर्ड परीक्षा: नई व्यवस्था का दूसरा वर्ष

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई नई प्रणाली के तहत अब हर शैक्षणिक वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षाएं हो रही हैं। मार्च 2025 में आयोजित पहली परीक्षा में करीब 5.61 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 1.19 लाख छात्र पूरक या असफल घोषित हुए।

ग्रेड सुधार के लिए 12वीं के छात्रों की संख्या अधिक

ग्रेड सुधार के लिए कुल 7,063 छात्रों ने आवेदन किया है, जिनमें सबसे अधिक छात्र 12वीं कक्षा से हैं। इनमें 12वीं में प्रथम श्रेणी के 3027, द्वितीय श्रेणी के 3822 और तृतीय श्रेणी के 214 छात्र शामिल हैं।
वहीं, 10वीं कक्षा से प्रथम श्रेणी के 594, द्वितीय श्रेणी के 533 और तृतीय श्रेणी के 47 छात्रों ने ग्रेड सुधार के लिए आवेदन किया है।

परीक्षा की तिथियां

12वीं की परीक्षा: 8 जुलाई से 22 जुलाई 2025
10वीं की परीक्षा: 9 जुलाई से 21 जुलाई 2025

Also Read: Private School Free Textbook Distribution: छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूलों को मुफ्त किताबें मिलने का शेड्यूल जारी, कब किस जिले को मिलेंगे किताबें ..देखें सूची

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button