Naxal New Leader: हिड़मा से भी ज्यादा खूंखार नक्सली नेता देवजी, 6 करोड़ का इनामी और 135 से ज्यादा जवानों का हत्यारा

रायपुर: Naxal New Leader: छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे लगातार अभियानों के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। नक्सलियों के टॉप कमांडर बसवराजू के एनकाउंटर के बाद संगठन की कमान अब देवजी उर्फ संजीव उर्फ पल्लव को सौंप दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो देवजी पर करीब 6 करोड़ रुपये का इनाम है और वह अब तक 135 से ज्यादा जवानों की हत्या की घटनाओं में शामिल रहा है।

कौन है नया नक्सली सरगना देवजी?

  • असली नाम – तिप्पिरी तिरुपति
  • उपनाम – देवजी, संजीव और पल्लव
  • उम्र – 62 वर्ष
  • मूल निवासी – कोरुटला, करीमनगर (तेलंगाना)
  • पृष्ठभूमि – एक दलित परिवार में जन्म, पिछले 35 सालों से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय।
  • आरोप – छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में कई भीषण हमलों की रणनीति बनाने और उन्हें अंजाम देने में मुख्य भूमिका।

बसवराजू के बाद खाली हुआ था महासचिव का पद

Tippiri Tirupati: मई 2025 में छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में बसवराजू ढेर हो गया था। उस पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम था। उसके बाद CPI (माओवादी) संगठन में महासचिव का पद खाली पड़ा था। अब जानकारी सामने आई है कि इस पद पर देवजी की नियुक्ति की गई है, जबकि कुख्यात हिड़मा को दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सचिव बनाया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट

  • हाल ही में एक नक्सली कमांडर के आत्मसमर्पण के बाद इस बात की पुष्टि हुई कि संगठन ने देवजी को महासचिव बनाया है।
  • हालांकि, नक्सली संगठन ने अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
  • सूत्र बताते हैं कि नक्सली फिलहाल अपने शीर्ष नेतृत्व में बदलाव को सार्वजनिक करने से बच रहे हैं ताकि सुरक्षा बलों की कार्रवाई से बचा जा सके।

क्यों खतरनाक माना जाता है देवजी?

  • देवजी को संगठन का सबसे कट्टर और खूंखार चेहरा माना जाता है।
  • उसके नाम पर कई रक्तरंजित हमले, सुरक्षाबलों की घात लगाकर हत्या और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के मामले दर्ज हैं।
  • उसकी रणनीति में गुरिल्ला युद्धकला और ग्रामीण इलाकों में वैचारिक प्रचार शामिल है।
  • सुरक्षा एजेंसियां मानती हैं कि देवजी का नेतृत्व नक्सलियों को नई आक्रामक दिशा दे सकता है।

सुरक्षा एजेंसियां अब देवजी को पकड़ने और खत्म करने के लिए विशेष अभियान तैयार कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में नक्सलियों के खिलाफ और बड़े ऑपरेशन देखने को मिल सकते हैं।

Also Read: बेटे ने कुल्हाड़ी से की मां की हत्या, शव के पास बैठकर गाता रहा गाना, आरोपी को पकड़ने में पुलिस के छूटे पसीने

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button