
रायपुर। Chhattisgarh BJP: छत्तीसगढ़ बीजेपी में संगठनात्मक विस्तार के तहत बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अगुवाई में पार्टी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें कुल 47 नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कदम आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर मज़बूत करने के मकसद से उठाया गया है।
किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
BJP Chhattisgarh Vice Presidents List: नई कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री, 4 संगठन सचिव, 6 सह मंत्री और 22 कार्यकारिणी सदस्य शामिल किए गए हैं। खास बात यह है कि 8 मंत्रियों को अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि संगठन के सभी मोर्चों पर सक्रियता बढ़ाई जा सके।
उपाध्यक्ष और महामंत्रियों की भूमिका तय
- उपाध्यक्षों को पार्टी की रणनीति तैयार करने और जनसंपर्क अभियान को दिशा देने की जिम्मेदारी दी गई है।
- महामंत्री संगठन से जुड़ी गतिविधियों, बैठकों और अभियानों के संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी
BJP Chhattisgarh Organization Expansion: प्रदेश भाजपा की हाल ही में हुई बैठक में इन नामों पर सहमति बनी। इस विस्तार को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी का मानना है कि इससे कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा और आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
देखिये लिस्ट-



नवनियुक्त टीम से क्या उम्मीदें हैं?
CG BJP New Team: नवगठित कार्यकारिणी से पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि यह टीम संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनाधार बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। नए पदाधिकारियों ने भी पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और चुनावी लक्ष्यों को हासिल करने का संकल्प लिया है।
Kiran Singh Dev BJP President: बीजेपी ने यह साफ कर दिया है कि संगठन स्तर पर अब कोई ढील नहीं दी जाएगी और हर स्तर पर सक्रियता और जिम्मेदारी तय की जा रही है।



