
रायपुर, 20 जुलाई 2025: कुरूद विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना विकास को नई रफ्तार देते हुए राज्य शासन ने दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के लिए कुल ₹6.61 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री अजय चंद्राकर के निरंतर प्रयासों से यह स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को अपने दैनिक कार्यों के लिए सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
गोबरा-परसवानी मार्ग को मिलेगी मजबूती, ₹3.50 करोड़ स्वीकृत
धमतरी जिले के गोबरा-परसवानी मार्ग (लंबाई 2.00 किमी) पर पुल-पुलिया सहित सड़क निर्माण के लिए ₹350.23 लाख रूपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस कार्य से बरसात के मौसम में आवागमन में आने वाली कठिनाइयों को कम किया जा सकेगा। साथ ही, ग्रामीणों को सुरक्षित, सुलभ और निर्बाध यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा।

निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व सभी तकनीकी स्वीकृतियाँ लेना अनिवार्य होगा, तथा कार्य की निविदा प्रक्रिया प्रमुख अभियंता कार्यालय में गठित निविदा प्रकोष्ठ के माध्यम से कराई जाएगी।
सेमरा कबीर गुफा से पुल तक बनेगी नई सड़क, ₹3.10 करोड़ की स्वीकृति
दूसरी परियोजना के तहत कुरुद विधानसभा के सेमरा कबीर गुफा से पुल तक लगभग 2.20 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण हेतु ₹310.89 लाख (₹3.10 करोड़) की स्वीकृति दी गई है। इस सड़क के बनने से गांव के लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में आसानी होगी और आसपास के इलाकों तक पहुंचना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

विकास के नए आयाम रच रहे हैं विधायक अजय चंद्राकर
कुरूद विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री अजय चंद्राकर द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों का यह परिणाम है कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास हेतु निरंतर कार्य हो रहे हैं। अजय चंद्राकर जी कुरूद विधानसभा के एक ऐसे जनप्रिय नेता हैं, जिन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर प्रयासों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी है। उन्होंने हमेशा जनता की जरूरतों को प्राथमिकता दी है और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का काम किया है। उनके नेतृत्व में कुरूद विधानसभा ने अनेक विकास कार्यों की उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
क्षेत्रवासियों ने जताया आभार
ग्रामीणों ने इस विकास कार्य की स्वीकृति पर माननीय विधायक श्री अजय चंद्राकर जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से क्षेत्र को लगातार विकास की नई सौगातें मिल रही हैं। यह प्रशासनिक स्वीकृतियाँ न केवल कुरूद विधानसभा के लिए उपलब्धि हैं, बल्कि यह संकेत भी हैं कि शासन और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से क्षेत्रीय विकास की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।



