रायपुर के होटल कारोबारी को DSP ने प्यार में फंसाकर करोड़ों ऐंठे, लग्जरी कार, हीरे की अंगूठी गिफ्ट में ली, व्हाट्सएप चैट हुआ जमकर वायरल

रायपुर: रायपुर के एक होटल कारोबारी दीपक टंडन ने दंतेवाड़ा की DSP कल्पना वर्मा पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। कारोबारी टंडन का दावा है कि डीएसपी ने उन्हें पहले लव ट्रैप में फंसाया और शादी का झांसा देकर करोड़ों रुपए, एक महंगी लग्जरी कार और कीमती गहने ले लिए। टंडन ने खम्हारडीह थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें धोखाधड़ी, रिश्वत और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। मामले के बीच डीएसपी के पिता ने भी टंडन के खिलाफ लेन-देन को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके चलते मामला आपसी विवाद का बन गया है।

DSP को 2 करोड़ कैश और ये महंगे गिफ्ट दिए

होटल कारोबारी दीपक टंडन ने आरोप लगाया है कि 2021 और 2025 के बीच डीएसपी कल्पना ने साजिश के तहत उन्हें फंसाया और करोड़ों की संपत्ति ले ली। टंडन के दावे के अनुसार, उन्होंने डीएसपी को निम्न वस्तुएं और नकदी दी थीं।

  • 2 करोड़ रुपए कैश
  • 12 लाख रुपए की हीरे की अंगूठी
  • 5 लाख रुपए की सोने की चेन और टॉप्स
  • 1 लाख रुपए का ब्रेसलेट
  • एक इनोवा क्रिस्टा लग्जरी कार

DSP और कारोबारी की दोस्ती और बिजनेस डील्स

DSP कल्पना वर्मा और कारोबारी दीपक टंडन की मुलाकात 2021 में महासमुंद में हुई थी, जब कल्पना वहां पदस्थ थीं। उनका एक बैच मेट टंडन का कॉमन फ्रेंड था, जिसने उनकी मुलाकात कराई। नंबर एक्सचेंज होने के बाद दोनों नियमित रूप से मिलने लगे और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गईं। कल्पना का ट्रांसफर माना होने के बाद उनकी मुलाकातें और बढ़ गईं। टंडन के अनुसार, डीएसपी ने उनके भाई को बिजनेस में सेट करने की बात भी की थी।

VIP रोड स्थित रेस्टोरेंट डील में पहला बड़ा विवाद

टंडन के मुताबिक, 2023 में उन्होंने रायपुर में एटमॉस्फेरिया रेस्टोरेंट खरीदने का सुझाव दिया था। रेस्टोरेंट की डील के लिए टंडन ने डीएसपी कल्पना के पिता हेमंत वर्मा के खाते में 30 लाख रुपए डाले थे।

इसके अलावा कल्पना के भाई ने भी 12 लाख रुपये कैश लिए थे। हालांकि, डील बाद में नहीं हो पाई। जब टंडन ने अपने पैसे वापस मांगे, तो डीएसपी के परिवार ने चेक बाउंस का झूठा केस उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज करा दिया, जिससे टंडन को ठगी का एहसास हुआ।

तलाक की मांग और फर्जी मामलों की धमकी

कारोबारी दीपक टंडन ने यह भी बताया कि डीएसपी कल्पना ने उन्हें वॉट्सऐप पर अपनी पत्नी को तलाक देने के लिए भी कहा था। दोनों घूमने-फिरने और होटलों में मिलकर भविष्य की योजनाएं बनाते थे, जिससे उनके पारिवारिक जीवन में विवाद शुरू हो गया।

टंडन ने खम्हारडीह थाने में अपनी शिकायत के साथ वॉट्सऐप चैट, सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य सबूत भी सौंपे हैं। उनका आरोप है कि शिकायत वापस न लेने पर डीएसपी ने उन्हें फर्जी मामलों में जेल भेजने की धमकी दी है। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों के मामलों में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है और जांच में इसे आपसी लेन-देन का विवाद पाया गया है।

Also Read: ऑनलाइन दोस्ती का खौफनाक अंत: नाबालिग से ‘वर्चुअल शादी’ कर दोस्त से मनवाई सुहागरात, मामला सुनकर लोगो के उड़े होश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button