CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर बारिश डाल सकती है खलल, एक हफ्ते तक भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

CG Weather Update Today: 15 अगस्त को जहां पूरा देश स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा है, वहीं छत्तीसगढ़ में बारिश इस जश्न में खलल डाल सकती है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। खासकर राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून

Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है। हालांकि, रायपुर में अब तक कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे वहां के लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Today CG Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बलरामपुर, रामानुजगंज, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर, दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में वज्रपात (बिजली गिरने) की भी आशंका जताई गई है।

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

CG IMD Alert: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से और दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवात समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला है और यह दक्षिण की ओर झुका हुआ है। अगले 24 घंटों में यह प्रणाली पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ सकती है, जिससे छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर बारिश की संभावना बन रही है।

पिछले 24 घंटे में कहां-कहां हुई बारिश

CG Weather Update: पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम वर्षा दर्ज की गई है। वहीं बस्तर और रायपुर संभागों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। रायपुर में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में आज का मौसम

Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की बारिश हो सकती है। तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Also Read: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया पदकों का ऐलान, छत्तीसगढ़ के 25 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पदक

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button