केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की डोंगरगढ़ यात्रा, आचार्य विद्यासागर महाराज की समाधि स्मृति महामहोत्सव में भाग लिया

डोंगरगढ़: Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज की प्रथम समाधि स्मृति महामहोत्सव में शिरकत की। 1 से 6 फरवरी तक आयोजित इस कार्यक्रम में 1008 सिद्ध चक्र महामंडल विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। इस मौके पर गृहमंत्री ने आचार्य के गुरु मंदिर ‘विद्यायतन’ का विधिपूर्वक शिलान्यास भी किया।

आचार्य विद्यासागर जी महाराज को नमन करते हुए बोले अमित शाह

अमित शाह ने इस अवसर पर कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्होंने श्रद्धा भाव से नमन किया। गृहमंत्री ने यह भी बताया कि देशभर से आचार्य महाराज के अनुयायी यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि आचार्य के उपदेशों का स्थान डोंगरगढ़ रहेगा। इस दौरान 100 रुपए का विशेष स्मृति सिक्का जारी किया गया और 108 पदचिन्हों का विमोचन भी किया गया।

100 रुपए का स्मृति सिक्का और डाक टिकट जारी

Amit Shah CG Visit: गृहमंत्री अमित शाह ने आचार्य विद्यासागर महाराज की स्मृति में 100 रुपए के सिक्के और एक डाक टिकट का विमोचन किया। उन्होंने इसे केवल सम्मान का प्रतीक नहीं बल्कि एक युगद्रष्टा संत की अमूल्य विरासत को संजोने का प्रयास बताया। अमित शाह ने कहा कि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के विचार और आदर्श सदियों तक लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। वे केवल एक संत नहीं थे, बल्कि भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के जीवंत प्रतीक थे।

मां बम्लेश्वरी मंदिर में किए दर्शन और भोजन

इसके बाद गृहमंत्री अमित शाह ने चंद्रगिरी स्थित प्रतिभास्थली में जैन संतों के साथ भोजन ग्रहण किया और फिर विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद संतोष पांडेय समेत अन्य कई वरिष्ठ नेता उनके साथ थे।

डोंगरगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गृहमंत्री के इस प्रवास को लेकर डोंगरगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर सतर्कता बरती, ताकि अमित शाह का कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हो सके। इस यात्रा को लेकर डोंगरगढ़ और जैन समाज के लोगों में काफी उत्साह था। बड़ी संख्या में लोग समाधि स्थल और विनयांजलि सभा में शामिल हुए और आचार्य विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Also Read: रामलला के दर्शन और आरती के समय में हुआ बदलाव, जानें नए टाइमिंग

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button