
रायपुर CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में सुबह और देर रात की कड़कड़ाती ठंड से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 17 नवंबर तक उत्तर से आने वाली शुष्क और ठंडी हवाओं का असर बना रहेगा, जिससे न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। इसके बाद हवा में नमी बढ़ने से ठंड थोड़ी कम महसूस होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि नमी लौटने के बाद भी बारिश की संभावना नहीं है और एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। वहीं सरगुजा संभाग, दुर्ग और राजनांदगांव में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।
सामान्य से 4 डिग्री नीचे पहुंचा पारा
CG Today Weather News: रायपुर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.1 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री रहा, जो सामान्य से लगभग 2 डिग्री कम है। माना का तापमान गिरकर 11 डिग्री तक पहुंच गया है।
- दुर्ग: अधिकतम 30.6 डिग्री, न्यूनतम 10 डिग्री
- अंबिकापुर: न्यूनतम 7.4 डिग्री, अधिकतम 26.9 डिग्री
- बिलासपुर: अधिकतम 28.4 डिग्री, न्यूनतम 13 डिग्री
- राजनांदगांव: अधिकतम 29.5 डिग्री, न्यूनतम 10 डिग्री
अंबिकापुर इस समय प्रदेश का सबसे ठंडा शहर बना हुआ है।
रायपुर का आज का मौसम
Today Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में आज आकाश साफ रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम साफ रहने के बावजूद सुबह और रात में ठंड तेज महसूस होगी।

पेंड्रा और अमरकंटक में बढ़ी कंपकंपी
ऊंचे इलाकों में ठंड ज्यादा बढ़ गई है।
- पेंड्रा: न्यूनतम तापमान 8 डिग्री
- अमरकंटक: न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री
उत्तर छत्तीसगढ़ में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों दोनों में लोग ठंड से परेशान हैं। कई जगह प्रशासन की ओर से अभी तक अलाव जैसी सुविधाएं शुरू नहीं की गई हैं, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
जनजीवन पर ठंड का असर
CG Cold Wave Alert: बढ़ती ठंड से स्कूल, बाजार और सुबह-सुबह काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। लोग अलाव जलाकर, मोटे कपड़े पहनकर और घरों में गर्म पेय का सेवन कर बचाव कर रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।



