Raipur Suitcase Murder Case: रायपुर में सूटकेस में लाश हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार, हत्या के बाद दिल्ली में छुपे थे पति-पत्नी, इस वजह से की हत्या…

Raipur Suitcase Murder Case: रायपुर में स्टील की पेटी में सूटकेस में सीमेंट भरकर दबा मिले युवक की लाश के बाद से राजधानी में हड़कंप मच गया। पुलिस के जांच के बाद सामने आया की हत्या की वजह पैसों की लेनदेन का विवाद था। इस सनसनीखेज वारदात में अंकित उपाध्याय और उनकी पत्नी शिवानी शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे हुआ हत्या का खुलाशा

Raipur Crime News Update: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में स्टील की पेटी के अंदर सूटकेस में सीमेंट से युवक का शव मिला जिसके बाद पुलिस में अपनी जांच में पेटी में लिखे हब्बू भाई नाम से सुराग जुटाना चालू किया जिसके लिए रायपुर के गोलबाजार स्थित सभी स्टील के पेटी बनाने वाले दुकानों में जाकर पता करने पर वहां शब्बीर ने संदिग्धों के हुलिए बताए और लगे CCTV फुटेज चेक करने पर स्कूटी से आकर पति पत्नी द्वारा पेटी खरीद के ले जाने की वीडियो मिली जिसके बाद CCTV फुटेज में दिख रहे दंपति की तलाश की गई।

आगे जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 2 में ही रहते हैं। कॉलोनी में लगे CCTV कैमरे में यह देखा गया की पेटी को एक आल्टो कार (CG 04 B 7700) की डिक्की में रखकर कॉलोनी से बाहर ले जाया गया इस दौरान एक महिला सफेद रंग की मोपेड से कार के पीछे चलती दिखाई दी।

किशोर पैकरा के रूप में हुआ मृतक की पहचान

पेटी में मिले युवक की पहचान किशोर पैकरा के रूप में हुई है। जिनके हत्या की वजह पैसा की लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में और भी खुलासे सामने आ सकते हैं।

देश में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे है जिसमे आरोपी हत्या के लिए सूटकेस का उपयोग शव रखने के लिए करते है, ऐसी घटनाएं अपराध के भयावह रूप को देखती है बल्कि समाज एवं कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करते है।

Also Read: Husband Murder Case: छत्तीसगढ़ में भी राजा रघुवंशी जैसा हत्याकांड! पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर घोंटा पति का गला, पुलिस से बचने रची ये झूठी कहानी, ऐसे हुआ खुलासा

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button