बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: सचिन पायलट के नेतृत्व में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ सभा, मंच पर कई बड़े नेता मौजूद

बिलासपुर: Vote Chor Sabha: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ आमसभा का आयोजन मुंगेली नाका स्थित ग्रीन गार्डन मैदान में किया गया। इस सभा में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे और कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ मैदान में जुटी।

मंच पर जुटे दिग्गज नेता

CG Congress: सभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव सहित कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल समेत सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में सभा में पहुंचे।

पायलट का आरोप: लोकतंत्र के साथ हेराफेरी

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेशभर में जनता को जागरूक करने के लिए यह यात्रा और अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि “वोट चोरी हो रही है और लोकतंत्र के साथ हेराफेरी की जा रही है।”

पायलट ने कहा कि कांग्रेस इस लड़ाई को राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ेगी और विपक्ष भी साथ खड़ा है। उन्होंने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए।

15 सितंबर से हस्ताक्षर अभियान

पायलट ने घोषणा की कि 15 सितंबर से प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसके जरिए लोगों को जोड़ा जाएगा और जन-जागरण अभियान को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता अब वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
Also Read: जगदलपुर सर्किट हाउस में मंत्री केदार कश्यप ने कर्मचारी से किया मारपीट, अब कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button