
CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और राज्यभर में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 10 जुलाई को मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 11 जुलाई से बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आ सकती है।
सभी जिलों की स्थिति
Weather News: बिलासपुर में बारिश की तीव्रता थोड़ी घटी है, लेकिन हल्की से मध्यम बौछारें जारी हैं। अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री कम है। पेण्ड्रारोड में राज्य का सबसे अधिक तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में आज मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, सरगुजा और बलरामपुर जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर बिजली चमकने और तेज हवाओं के समय।

मौसम विज्ञानियों की जानकारी
CG IMD Alert: मानसून द्रोणिका (Monsoon Trough) अमृतसर से होते हुए छत्तीसगढ़ तक फैली हुई है, जिससे नमी लगातार बनी हुई है। बंगाल और झारखंड के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र और ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रहा है।
Today Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून की सक्रियता के चलते अच्छी बारिश हो रही है। आज मध्य छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। हालांकि, 11 जुलाई से बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। नागरिकों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की सलाह दी गई है।



