धमतरी जिले में बारिश से इन गांवों का टूटा संपर्क, प्रशासन ने संभाली जिम्मेदारी, जरूरी सुविधाएं पहुंचाई गईं

धमतरी : लगातार बारिश से जिले के कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से टूट गया है, लेकिन प्रशासन ने स्थिति पर त्वरित एक्शन लेते हुए राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश पर एसडीएम नगरी प्रीति दुर्गम और तहसीलदार ने ऐसे गांवों का निरीक्षण किया, जो बाढ़ के कारण अलग-थलग हो गए हैं।

स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध, दवाओं का बफर स्टॉक तैयार

Dhamtari News: निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध हैं। बाढ़ के दौरान जिन गांवों में आवागमन बाधित हो जाता है, वहां मितानिनों को पहले से ही आवश्यक दवाओं के साथ तैनात कर दिया गया है। गांवों जैसे खल्लारी, चमेदा, गाताबहार, आमझर, मुंहकोट, एकावारी, साल्हेमाठ, मासुलखोई, खरका, उजरावन, घोरागांव, गादूलबाहरा, बरपदर, दौड़ पंडरीपानी, संदबाहरा, बाईरगांव आदि में स्वास्थ्य सेवाएं मितानिनों के माध्यम से संचालित की जा रही हैं।

राशन की पर्याप्त व्यवस्था, 5 महीने तक का वितरण

Flood Relief Dhamtari: खाद्य विभाग द्वारा बाढ़ से प्रभावित और संपर्कविहीन गांवों में पहले ही जून, जुलाई और अगस्त 2025 तक का राशन स्टोर करवा दिया गया है।
घोरागांव के 75 और दौड़ पंडरीपानी के 40 राशन कार्डधारियों को तीन महीने का चावल दिया जा चुका है। रिसगांव और करही राशन दुकानों के तहत आने वाले कुल 10 गांवों में भी जून से अक्टूबर 2025 तक का राशन पहुंचा दिया गया है।

112 राशन दुकानों के जरिए की गई व्यापक सप्लाई

नगरी विकासखंड के 112 राशन दुकानों के माध्यम से भी राशनकार्डधारियों को तीन महीने का खाद्यान्न पहले ही वितरित किया जा चुका है। इसके अलावा: जुलाई तक नमक और शक्कर का स्टॉक तैयार है, जून में सभी 116 दुकानों में चना का भंडारण किया जा चुका है।

Also Read: Gangrel Dam Dhamtari: धमतरी में लगातार बारिश से बांध में बढ़ी आवक, गंगरेल बांध में भरा पानी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button