
धमतरी: Under-16 cricket Trials: छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ द्वारा सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न आयु वर्गों में जिला क्रिकेट टीम के चयन की तिथि घोषित कर दी गई है। धमतरी जिला क्रिकेट संघ के सचिव सकुश गुप्ता ने जानकारी दी कि अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल 14 सितंबर को पीजी कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम, जोधापुर में आयोजित होगा।

पात्रता और पंजीयन
इस ट्रायल के लिए कट-ऑफ डेट 1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 तय की गई है। यानी इस अवधि में जन्मे खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। धमतरी जिले में निवासरत विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों का पंजीयन जारी है।
मौके पर ही कर सकेंगे पंजीयन
यदि कोई खिलाड़ी किसी कारणवश पहले से पंजीयन नहीं करा पाया है, तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। वह खिलाड़ी ट्रायल के दिन मौके पर भी पंजीयन करा सकता है और चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकता है।



