CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज फिर जमकर बरसेंगे बादल – बिजली गिरने का अलर्ट जारी

रायपुर CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है और इसी के चलते प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा पानी बलरामपुर जिले के कुसुमी क्षेत्र में गिरा, जहां 200 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

प्रदेश में कहां हुई कितनी बारिश

Weather News: बीते 24 घंटों में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश हुई है। कुछ जगहों पर बारिश इतनी तेज रही कि लोगों को सड़कों पर जलभराव से भी जूझना पड़ा। बलरामपुर जिले का कुसुमी इलाका सबसे ज्यादा भीगा, जहां सबसे अधिक 200 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है।

क्यों हो रही है इतनी बारिश?

Today Weather Update: मौसम विभाग ने इसके पीछे बने सिनॉप्टिक सिस्टम की जानकारी दी है। दरअसल, उत्तर छत्तीसगढ़ और उससे सटे झारखंड के ऊपर एक अवदाब बना हुआ है, जो धीरे-धीरे पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और अब पूर्वी मध्य प्रदेश की ओर बढ़ने की संभावना है।

Weather Alert: इसके साथ ही मानसून द्रोणिका (ट्रफ लाइन) समुद्र तल पर अनूपगढ़, चूरू, ग्वालियर, रीवा, अवदाब केंद्र, पुरुलिया, कोंटई होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इन प्रणालियों के कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधि बनी हुई है।

आज का मौसम: गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका

Monsoon 2025: मौसम विभाग ने आज के लिए भी चेतावनी जारी की है। प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रायपुर में कैसा रहेगा मौसम?

IMD Alert: राजधानी रायपुर की बात करें तो आज यहां दिनभर बादल छाए रहेंगे। रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। तापमान की बात करें तो यह 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।

Also Read: CG Cabinet Visthar: छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज: CM साय 30 जुलाई को दिल्ली में करेंगे हाईलेवल मीटिंग

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button