
नाहंदा गांव में एक बुजुर्ग महिला के घर चोरी की वारदात सामने आई है। महिला भीख मांगकर और मकान का हिस्सा बेचकर जो पैसे जमा कर रही थी, वह घर से चोरी हो गए। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
तीज मनाने गई थी महिला, घर सूना देखकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया
जानकारी के मुताबिक, नाहंदा गांव की रहने वाली अमृत वैष्णव भीख मांगकर अपना जीवन चलाती हैं। हाल ही में उन्होंने तीज मनाने के लिए गांव से बाहर गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने घर को निशाना बनाया और वहां से करीब 2 लाख 54 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने 4 हजार रुपये भीख मांगकर जुटाए थे और घर के एक हिस्से को बेचकर 2.5 लाख रुपये नकद घर में रखे थे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलने के बाद देवरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। फिलहाल आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने भी जताई चिंता
गांव में इस घटना के बाद लोगों में चिंता है, क्योंकि आमतौर पर इस इलाके को शांत और सुरक्षित माना जाता रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
Also Read: CG Nawakhai/ Nuakhai Festival 2025: छत्तीसगढ़ में कल मनाया जा रहा है नुआखाई पर्व, जानें इसकी मान्यता



