छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदर्शन के बाद दोबारा स्थापित की गई छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को खंडित किए जाने के एक दिन बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदर्शन पर सोमवार को इसे दोबारा स्थापित कर दिया गया है। इस घटना से लोगों में जो भारी आक्रोश था, वह प्रतिमा की पुनः स्थापना के बाद शांत हो गया है। पुलिस ने मूर्ति को उखाड़ने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

तेलीबांधा थाना क्षेत्र में हुई थी घटना

यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है, जहाँ रविवार को वीआईपी चौक के पास स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा उखाड़ दिया गया था। इस कृत्य के बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया था, और लोगो में भारी आक्रोश देखने को मिला था।

मुख्यमंत्री ने दिए थे सख्त कार्रवाई के निर्देश

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जाँच शुरू कर दी थी। इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा था कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालाँकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुरुआती जाँच में यह पता चला है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त है। प्रतिमा के सफलतापूर्वक पुनः स्थापित होने के बाद अब स्थानीय लोगों और प्रदर्शनकारियों में संतोष का माहौल है।

Also Read: रायपुर में भूपेश बघेल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज: तेली समाज को गाली देने के आरोप

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button