
रायपुर CG Police Promotion: छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में पदोन्नति को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम के निर्देश पर प्रदेश भर के 68 सहायक उप निरीक्षकों (ASI) को पदोन्नत कर सब-इंस्पेक्टर (SI) बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
विभिन्न जिलों के ASI को मिला प्रमोशन
CG Police Promotion News: प्रमोशन की इस सूची में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से धमतरी, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, कोंडागांव, बेमेतरा, बालोद, कबीरधाम, बलौदा बाजार, नारायणपुर और जीआरपी रायपुर के अधिकारी शामिल हैं।



पदोन्नति से विभाग में उत्साह का माहौल
Police Department News: 68 एएसआई को एसआई के रूप में पदोन्नत किया जाना, विभाग के लिए उत्साहजनक कदम माना जा रहा है। इससे न सिर्फ कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में भी नई ऊर्जा देखने को मिलेगी।



