Sexual Assault Attempt on Doctor: छत्तीसगढ़ में होटल में ठहरी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म की कोशिश, खिड़की से कूदकर कमरे में घुसा आरोपी

कोरबा Sexual Assault Attempt on Doctor: छत्तीसगढ़ की ऊर्जा राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एसपी ऑफिस के सामने स्थित एक होटल में ठहरी महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोपी होटल का सफाईकर्मी है, जिसे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में ले लिया है।

ट्रेनिंग के लिए आई थीं महिला डॉक्टर, आधी रात को हुआ हमला

Korba News: जानकारी के मुताबिक, सक्ती जिले से चार डॉक्टर ट्रेनिंग के लिए कोरबा स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल आए थे और सभी ‘टॉप इन टाउन’ होटल में ठहरे थे। ट्रेनिंग खत्म होने के बाद दो महिला डॉक्टर लौट चुकी थीं, जबकि दो अन्य महिला डॉक्टर होटल के अलग-अलग कमरों में ठहरी हुई थीं।

खिड़की से कूदकर कमरे में घुसा आरोपी, चाकू दिखाकर धमकाया

CG Crime News: घटना रात करीब 2 बजे की है, जब होटल का सफाईकर्मी राजा खड़िया (35) खिड़की से कमरे में कूद गया और डॉक्टर से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। जब डॉक्टर ने विरोध किया, तो आरोपी ने चाकू से मारने की धमकी दी।
लेकिन महिला डॉक्टर ने साहस दिखाते हुए शोर मचा दिया, जिससे घबराकर आरोपी मौके से भाग निकला।

पुलिस ने तत्काल की कार्रवाई

Hotel Crime in CG: घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में आरोपी की पहचान होटल के सफाईकर्मी राजा खड़िया के रूप में हुई। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और होटल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है कि कैसे एक कर्मचारी आधी रात को महिला डॉक्टर के कमरे तक पहुंच सका।

Also Read: Dhamtari Ki Sonam: धमतरी में “सोनम जैसी” हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, फिर शव जलाकर मिटाना चाहती थी सबूत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button