Raipur Air Force Air Show: रायपुर के आसमान में गरजेंगे एयरफोर्स के जेट, भारतीय सेना के पायलट हवा में दिखाएंगे स्टंट, सांसद की पहल पर मिली स्वीकृति, जानिए कब और कहाँ होगा ये ऐतिहासिक नज़ारा

Raipur Air Force Air Show: छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस 1 नवंबर 2025 पर राजधानी रायपुर में होने जा रहा है एक ऐसा दृश्य जिसे देखकर हर दिल गर्व से भर उठेगा। पहली बार राजधानी के आसमान में भारतीय वायुसेना की ‘सूर्य किरण’ एरोबेटिक टीम अपने हैरतअंगेज़ हवाई करतब दिखाएगी – वो भी लाइव!

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल, रक्षा मंत्री की स्वीकृति

CG Foundation Day 2025: रायपुर के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर इस ऐतिहासिक आयोजन को मंज़ूरी दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने स्वयं इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वायुसेना की टीम प्रस्तावित तिथि पर प्रदर्शन करेगी, और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा।

इस खास आयोजन में क्या होगा बेहद खास

इस विशेष आयोजन में भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण टीम अपने शानदार हवाई करतबों से रफ्तार, संतुलन और साहस का अद्भुत प्रदर्शन करेगी, जिससे रायपुर का आसमान देशभक्ति, रोमांच और सम्मान की भावना से भर जाएगा। बच्चों, युवाओं और हर नागरिक को वायुसेना को नजदीक से देखने और समझने का अनोखा अवसर मिलेगा, जो उनके भीतर गर्व और प्रेरणा की एक नई ऊर्जा जगाएगा। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इसे युवाओं में राष्ट्रभक्ति और आत्मविश्वास की चिंगारी सुलगाने वाला क्षण बताते हुए कहा कि यह प्रदर्शन हर छत्तीसगढ़वासी के लिए अविस्मरणीय अनुभव होगा। आयोजन की तारीख और स्थान की जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी, जिसकी तैयारी राज्य प्रशासन, वायुसेना और रक्षा मंत्रालय मिलकर कर रहे हैं।

Also Read: मुख्यमंत्री साय ने प्राइवेट स्कूलों को बारकोड स्कैनिंग के लिए दिए 7 दिन की मोहलत, अब स्कूलों में ही स्कैन होंगी किताबें

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button