CG Mutton Sale Ban: 5 दिन बंद रहेगी मांस-मटन की बिक्री,जानें तारीख…

रायपुर CG Mutton Sale Ban: राजधानी में मांस और मटन की बिक्री को लेकर नगर निगम ने अहम फैसला लिया है। महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर 15 से 27 अगस्त 2025 के बीच 5 खास धार्मिक अवसरों पर मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशों के तहत लिया गया है, जो पहले भी कई पर्वों पर लागू किया जा चुका है।

ये हैं प्रतिबंधित तिथियां और त्योहार

  • 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
  • 16 अगस्त – कृष्ण जन्माष्टमी
  • 19 अगस्त – पर्युषण पर्व (जैन धर्म)
  • 26 अगस्त – श्रीगणेश चतुर्थी
  • 27 अगस्त – पर्युषण पर्व (अंतिम दिन)

CG non veg ban dates: इन तारीखों को नगर निगम सीमा क्षेत्र में सभी मांस-मटन की दुकानें, होटल और रेस्टोरेंट्स में नॉनवेज की बिक्री पर रोक रहेगी।

नियम तोड़ने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Mutton shops closed in CG: नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग निगरानी में लगा रहेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि सभी प्रतिष्ठान नियमों का पालन करें। उल्लंघन की स्थिति में संबंधित दुकान या रेस्टोरेंट को सील किया जा सकता है। साथ ही मांस जब्त कर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम ने साफ किया है कि धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, और कोई भी ढील नहीं दी जाएगी।

पहले भी लागू हो चुका है ऐसा प्रतिबंध

महापौर मीनल चौबे की निगरानी में इससे पहले महावीर जयंती, रामनवमी, बुद्ध पूर्णिमा जैसे पर्वों पर भी मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि धार्मिक अवसरों पर सार्वजनिक भावना का सम्मान जरूरी है और यह प्रतिबंध उसी दिशा में उठाया गया कदम है।

Also Read: Raipur Mobile Theft Case: मोबाइल लूटने पर रायपुर कोर्ट ने सुनाया उम्रभर की सजा और जुर्माना

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button