CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी: रायपुर समेत इन जिलों में दिन भर छाए रहेंगे बादल, होगी जमकर बारिश, जानें आपके इलाके का क्या है हाल

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून ने 21 दिन के लंबे अंतराल के बाद फिर से सक्रियता दिखाई है। बस्तर से आगे बढ़कर अब यह दुर्ग जिले तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3-4 दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। सोमवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही, तेज अंधड़ और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

पिछले 24 घंटों का मौसम

पिछले 24 घंटों में विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। इस दौरान दुर्ग में सबसे अधिक तापमान 36.2°C और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 21.0°C दर्ज किया गया। आगामी 17 और 18 जून को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मानसून का विस्तार

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून सम्पूर्ण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात के कुछ हिस्से, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल में पहुंच चुका है। इसकी उत्तरी सीमा वेरावल, भावनगर, बड़ोदरा, खरगोन, अमरावती, दुर्ग, बरगढ़, चांद वाली, संधेड आयरलैंड और बालूरघाट तक फैली हुई है। मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

राजधानी रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं, और तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।

लोगों को मिली गर्मी से राहत

छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। कई जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों की परेशानियों में कमी आई है। रविवार को अचानक हुई बारिश के बाद मौसम में ठंडक बनी हुई है।

आज, प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और शाम को बारिश होने का अनुमान है।

Also Read: CG School Timing Change: शाला प्रवेशोत्सव के दिन ही बदला स्कूलों का समय, जानें क्या होगी नई टाइमिंग?

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button