Electricity Bill Hike: अगले महीने से दोगुना बिजली बिल! सरकार के फैसले से उपभोक्ता होंगे बेहाल?

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली बिल हाफ योजना को एक अगस्त से बंद कर दिया है। इस फैसले का सीधा असर आम लोगों की जेब पर सितंबर में दिखेगा, जब उन्हें पहले की तुलना में 558 से 1223 रुपये तक ज्यादा बिल भरना पड़ेगा।

अब सिर्फ 100 यूनिट तक की खपत पर मिलेगी राहत

Chhattisgarh Electricity: सरकार ने साफ कर दिया है कि अब केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत छूट मिलेगी, जिनकी मासिक खपत 100 यूनिट या उससे कम है। इससे पहले 400 यूनिट तक की खपत करने वालों को भी आधे बिल का फायदा मिल रहा था।

Electricity Bill Hike: योजना के बंद होने के बाद 100 यूनिट से ज्यादा खपत करने वालों को अब पूरी राशि का भुगतान करना होगा। यानी अगर कोई उपभोक्ता 400 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करता है, तो उसे अब पूरा बिल देना होगा, जबकि पहले उसी खपत पर बिल आधा आता था।

अगस्त की गर्मी, बढ़े रेट और छूट खत्म – तिहरा असर

सितंबर का बिजली बिल उपभोक्ताओं के लिए तीन कारणों से भारी पड़ेगा।

  1. अगस्त में भीषण गर्मी के चलते कूलर और एसी का खूब इस्तेमाल हुआ।
  2. राज्य सरकार ने 1 जुलाई से बिजली दरों में बढ़ोतरी की, जिससे हर यूनिट पर 14 पैसे अधिक देने पड़ रहे हैं।
  3. एक अगस्त से छूट खत्म हो गई है।

इन तीनों कारणों से उपभोक्ताओं का मासिक बिजली बिल दोगुना हो सकता है।

अब कितनी होगी जेब पर मार?

Half Bill Scheme: नए दरों और छूट हटने के बाद उपभोक्ताओं को किस खपत पर कितना ज्यादा बिल देना पड़ेगा, इसका अनुमान नीचे दिए आंकड़ों से लगाया जा सकता है:

यूनिट खपतपहले कुल बिल (₹)छूट (₹)अब बिल (₹)अतिरिक्त भार (₹)
0–1005922962960
0–200111501115557
0–300122301223890
0–4002446024461223
0–5003228032281223
0–6004010040101223

शहरों में गिने-चुने लोगों को ही मिलेगा फायदा

Electricity Rate Hike: बिलासपुर सिटी सर्कल के दोनों डिविजन में कुल 91,648 घरेलू उपभोक्ता हैं। पहले सभी को बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ मिलता था। लेकिन अब 100 यूनिट से कम खपत करने वाले कुछ ही उपभोक्ता इसमें शामिल रह गए हैं।

शहरी क्षेत्रों में औसतन हर घर की खपत 200 यूनिट से ज्यादा है। ऐसे में यह साफ है कि नई व्यवस्था का फायदा अब बहुत सीमित लोगों तक ही सिमट जाएगा।

Also Read: छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनी सरकारी योजनाएं: जानिए कौन-सी योजना क्या सुविधा दे रही है

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button