CG Vyapam New Exam Calendar 2026: CG व्यापमं परीक्षा कैलेंडर जारी: अप्रैल से दिसंबर 2026 तक होंगी भर्तियाँ, इन प्रमुख परीक्षाओं की संभावित तारीखें देखें

रायपुर: CG Vyapam Exam Calendar 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है। यह कैलेंडर अप्रैल से दिसंबर 2026 तक की परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। राज्य के विभिन्न विभागों में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार अब इन संभावित तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं।

CG Vyapam New Exam Calendar: व्यापमं द्वारा जारी परीक्षाओं में तकनीकी शिक्षा, कृषि, उच्च न्यायालय, गृह पुलिस, जल संसाधन और संयुक्त भर्ती परीक्षाएँ शामिल हैं।

CG व्यापमं परीक्षा कैलेंडर 2026: अप्रैल से दिसंबर तक की परीक्षाओं की पूरी सूची जारी

CG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं का संभावित कैलेंडर जारी कर दिया है। ये तिथियाँ उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की रणनीति बनाने में सहायक होंगी।

क्रम संख्याविभाग/संस्थापद/परीक्षा का नामसंभावित परीक्षा तिथि
1संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएंफार्मासिस्ट ग्रेड -212 अप्रैल 2026
2क्षेत्रीय परिवहन अधिकारीपरिवहन आरक्षक19 अप्रैल 2026
3छ.ग. राज्य कृषि विपणन बोर्डउप निरीक्षक26 अप्रैल 2026
4तकनीकी शिक्षापीपीटी (PPT26)07 मई 2026
5तकनीकी शिक्षापीएमसीए (PMCA26)07 मई 2026
6तकनीकी शिक्षापीईटी (PET26)14 मई 2026
7चिकित्सा शिक्षाएमएससी नर्सिंग (MSCN26)14 मई 2026
8तकनीकी शिक्षापीपीएचटी (PPHT26)21 मई 2026
9चिकित्सा शिक्षापोस्ट बेसिक नर्सिंग (PBN26)21 मई 2026
10एस.सी.ई.आर.टी.प्री डी.एल.एड. (D.El.Ed26)04 जून 2026
11एस.सी.ई.आर.टी.प्री बी.एड. (B.Ed26)11 जून 2026
12चिकित्सा शिक्षाबीएससी नर्सिंग (BSCN26)11 जून 2026
13कृषिपीएटी/ पीव्हीपीटी (PAT/PVPT26)21 जून 2026
14छ.ग. उच्च न्यायालयडाटा एंट्री ऑपरेटर28 जून 2026
15सहकारिताउप अंकेक्षक05 जुलाई 2026
16गृह (पुलिस)सहायक उप निरीक्षक (एम)12 जुलाई 2026
17नगर सेनाफायरमैन19 जुलाई 2026
18पर्यावरण संरक्षण मंडलप्रयोगशाला परिरक्षक26 जुलाई 2026
19जल संसाधनअनुरेखक (सिविल)02 अगस्त 2026
20संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएंओटी तकनीशियन30 अगस्त 2026
21विधि विधायी एवं विधिक सेवा प्राधिकरणसहायक ग्रेड -306 सितंबर 2026
22लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभागलैब असिस्टेंट एवं नमूना20 सितंबर 2026
23पर्यावरण संरक्षण मंडल एवं नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरणसहायक ग्रेड -327 सितंबर 2026
24स्कूल शिक्षा विभागराज्य पात्रता परीक्षा (SET26)04 अक्टूबर 2026
25आरक्षितआरक्षित11 अक्टूबर 2026
26आरक्षितआरक्षित25 अक्टूबर 2026
27नगर सेनास्टोरकीपर22 नवंबर 2026
28आरक्षितआरक्षित29 नवंबर 2026
29प्रधान मुख्य वन संरक्षकसहायक ग्रेड -306 दिसंबर 2026
30संयुक्त भर्ती परीक्षास्टेनोग्राफर13 दिसंबर 2026
31संयुक्त भर्ती परीक्षासहायक ग्रेड -320 दिसंबर 2026

Also Read: CG Special Educator Vacancy 2025: स्कूल शिक्षा विभाग में स्पेशल एजुकेटर के 100 पदों पर सीधी भर्ती जल्द करें आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button