
रायपुर: CG SUGAM App: छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन से जुड़ी जानकारी पारदर्शी और सरल तरीके से आम लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘SUGAM’ ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए अब गाइडलाइन रेट, स्टाम्प ड्यूटी, पंजीयन शुल्क जैसी सभी ज़रूरी जानकारियां मोबाइल पर ही उपलब्ध होंगी। इससे रजिस्ट्री प्रक्रिया न केवल तेज और सुविधाजनक बनेगी, बल्कि फर्जीवाड़े की आशंका भी काफी हद तक खत्म होगी।
CG SUGAM App Land Registry: कैसे मिलेगा जमीन का पूरा ब्योरा?
राज्य सरकार की इस डिजिटल पहल से अब बिना किसी दलाल या सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाए लोग जमीन की जानकारी खुद प्राप्त कर सकेंगे। प्रक्रिया बेहद आसान है:
- ‘SUGAM’ ऐप या पंजीयन विभाग की वेबसाइट पर जाएं
- जिला, तहसील और गांव का चयन करें
- संबंधित खसरा नंबर डालें
- Google Map पर जमीन की लोकेशन चुनें
- स्क्रीन पर कुछ ही सेकंड में दिखेगी:
- गाइडलाइन दर (Guideline Rate)
- स्टाम्प ड्यूटी (Stamp Duty)
- पंजीयन शुल्क (Registration Fee)
अन्य संबंधित जानकारी
CG SUGAM App Land Registry: छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन से जुड़ी जानकारी पाने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए एक नई पहल की है। अब आम लोग बिना किसी दलाल या दफ्तर के चक्कर लगाए सीधे ‘SUGAM’ ऐप (CG SUGAM App) या पंजीयन विभाग की वेबसाइट के जरिए जमीन की गाइडलाइन दर, स्टाम्प ड्यूटी, पंजीयन शुल्क और अन्य जरूरी जानकारियां ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।
गाइडलाइन दरें तय करने में हुआ तकनीक का इस्तेमाल
पहली बार छत्तीसगढ़ के पंजीयन विभाग ने डिजिटल टूल्स और डेटा एनालिटिक्स (Digital Tools for Guideline Rates) का उपयोग कर बाजार मूल्य के अनुसार गाइडलाइन दरें तैयार की हैं।
महानिरीक्षक पंजीयन, पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि इस नई व्यवस्था से न केवल प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि बाजार के अनुकूल दरें भी तय की जा सकेंगी। इसमें 1.5 से 2 गुना तक की वृद्धि प्रस्तावित है और यह रिपोर्ट एक सप्ताह में शासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद कैबिनेट की मंजूरी के साथ यह पूरे राज्य में लागू होगी।
पारदर्शिता और सुरक्षा की नई मिसाल
नई प्रणाली से फर्जीवाड़े की संभावनाओं पर भी लगाम लगेगी। 2017 से लागू पुरानी दरें अब बाजार मूल्य से काफी पीछे थीं, जिससे कई बार धोखाधड़ी की घटनाएं सामने आती थीं। अब आम नागरिक खुद अपनी जमीन की जानकारी (Check Land Details Online Chhattisgarh) प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उन्हें अपने हक और संपत्ति के मूल्य का सही ज्ञान मिलेगा।
डिजिटल भारत की ओर एक और कदम
‘SUGAM’ ऐप (CG SUGAM App) और वेबसाइट के जरिए यह व्यवस्था छत्तीसगढ़ को डिजिटल इंडिया (Digital India in Land Records) के सपनों को साकार करने की दिशा में ले जाती है। इससे सरकार, नागरिक और बाजार के बीच विश्वास और पारदर्शिता बढ़ेगी।



