CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, छत्तीसगढ़ में ढाई-तीन लाख में बिक रही शिक्षक की नौकरी, बच्चों ने शिक्षक मांग को लेकर स्कूल में जड़ा ताला; सीएम साय के दिल्ली दौरे से मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, सचिन पायलट की चैतन्य बघेल से जेल में मुलाकात, श्रीराम फाइनेंस में 18 लाख की ठगी, स्कूलों में किताबों की किल्लत से पढ़ाई ठप, CM IT फेलोशिप से युवाओं को मिलेगा M.Tech और ₹50,000 महीना, सरकारी कर्मचारियों को अब बतानी होगी शेयर-म्युचुअल फंड संपत्ति समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।
छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें: भर्ती घोटाले से लेकर सीएम का दिल्ली दौरा और बच्चों का तालाबंदी प्रदर्शन तक

Table of Contents

भर्ती घोटाला: सरकारी स्कूलों में ढाई-तीन लाख में बिक रही शिक्षक की नौकरी, अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा

VT Recruitment Scam: राजधानी रायपुर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत व्यावसायिक शिक्षकों (VT) की भर्ती में बड़ा घोटाला सामने आया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि ठेका कंपनियों ने नौकरी के बदले 2 से 3 लाख रुपये वसूले।
किसी ने ढाई लाख दिए तो किसी से तीन लाख लेकर सिर्फ वादा किया गया। जिनके पास पैसे नहीं थे, उन्हें अब सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों का कहना है कि शिक्षा का ठेका अब पूरी तरह ‘नौकरी बेचो अभियान’ में बदल गया है।

CM IT फेलोशिप: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मिलेगा M.Tech + ₹50,000 महीना

CM IT Fellowship Program: छत्तीसगढ़ सरकार ने तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ‘मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप कार्यक्रम’ शुरू किया है। इसमें चुने गए युवाओं को IIIT नवा रायपुर में AI और डेटा साइंस जैसे कोर्स में M.Tech की पढ़ाई का मौका मिलेगा।
राज्य सरकार न सिर्फ पूरी ट्यूशन फीस देगी, बल्कि हर महीने ₹50,000 की फेलोशिप भी देगी। इससे युवाओं को स्टार्टअप और रिसर्च में बढ़ावा मिलेगा।

सचिन पायलट का छत्तीसगढ़ दौरा, जेल में चैतन्य बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस की रणनीति तेज

Sachin Pilot’s Visit to Raipur: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट शनिवार को रायपुर आ रहे हैं। वे पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से सेंट्रल जेल में मुलाकात करेंगे।
ईडी ने शराब घोटाले की जांच के दौरान चैतन्य को गिरफ्तार किया है, जिससे प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। अब पायलट के दौरे के बाद कांग्रेस इस मुद्दे पर आक्रामक रुख अपना सकती है।

श्रीराम फाइनेंस में 18 लाख का घोटाला, सेल्स एग्जीक्यूटिव गिरफ्तार, फर्जी रसीदें देकर की ठगी

Shriram Finance Fraud Case: पखांजूर में श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड के एक पूर्व कर्मचारी प्रसन्नजीत बाला को 18.22 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
उसने 54 ग्राहकों से पैसा वसूल कर कंपनी में जमा नहीं किया और नकली रसीदें देकर गुमराह किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीएम साय का दिल्ली दौरा: मंत्रिमंडल विस्तार पर हो सकती है चर्चा, पीएम मोदी से भी संभावित मुलाकात

CM Sai Delhi Visit: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 30 जुलाई को दिल्ली रवाना होंगे, जहां वे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे।
कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरे में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल के विस्तार और संगठन में बड़े फेरबदल पर चर्चा हो सकती है।

स्कूलों में किताबों की किल्लत: सत्र शुरू हुए महीना बीत गया, पढ़ाई पर संकट

Textbook Shortage in Schools: राज्य में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए एक महीना हो चुका है, लेकिन किताबें अब तक स्कूलों तक नहीं पहुंची हैं।
कक्षा 1 और 6 को छोड़कर बाकी क्लासों में पुरानी किताबें बांटी जा रही हैं। बस्तर जैसे इलाकों में तो अब तक किताबें पहुँची ही नहीं हैं।
पुस्तकों की कमी के पीछे यू-डायस डेटा और पुराने स्टॉक पर आधारित छपाई को वजह बताया जा रहा है।

BEO मिले गायब, DEO आफिस के भी कई कर्मचारी गायब, 50 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों को शो-कॉज नोटिस

शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक डॉ. कन्नौजे ने सारंगढ़ कलेक्ट्रेट और अन्य विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 50 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले, जिससे नाराज होकर कलेक्टर ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को “कारण बताओ नोटिस” जारी कर दिया है।

सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति में अब गिने जाएंगे शेयर, म्युचुअल फंड और डिबेंचर्स

Government Employees Asset Declaration: छत्तीसगढ़ सरकार ने नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत अब राज्य कर्मचारी अपनी चल संपत्ति में शेयर, डिबेंचर्स, म्युचुअल फंड्स और प्रतिभूतियों की जानकारी देना अनिवार्य होगा।
हाल ही में क्रिप्टो ट्रेडिंग और इंट्राडे पर लगे बैन के बाद अब ये नया संशोधन लागू किया गया है।

दिल्ली-रायपुर में ED का छापा, शराब कारोबारी के होटल और घर पर जांच

ED Raid on Liquor Businessman: शराब घोटाले में चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी की कार्रवाई और तेज हो गई है। ईडी ने एक बड़े होटल और शराब कारोबारी के दिल्ली स्थित घर और रायपुर के तेलीबांधा में होटल पर छापा मारा।
हालांकि, अभी तक ईडी ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया है, लेकिन इस कार्रवाई से घोटाले की परतें और खुलने की उम्मीद है।

शिक्षकों की मांग को लेकर बच्चों ने खुद स्कूल में जड़ा ताला, पालकों के साथ किया जोरदार प्रदर्शन

Students Lock School in Protest:कुसुमटोला मिडिल स्कूल में शिक्षक न होने के कारण नाराज बच्चों ने स्कूल के गेट में ताला जड़ दिया।
बारिश में भीगते हुए बच्चों और अभिभावकों ने नारेबाजी की और जल्द शिक्षक की नियुक्ति की मांग की।
स्कूल में 51 बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन सिर्फ दो शिक्षक बचे हैं। एक शिक्षक की पदोन्नति के बाद अब पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

Also Read: धमतरी में पीएम आवास योजना ग्रामीण की शानदार उड़ान, मगरलोड बना रोल मॉडल


दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button