CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ मौसम अलर्ट: 7 जिलों में बाढ़ का खतरा, कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के 7 जिलों में बाढ़ (फ्लैश फ्लड) की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कई जिलों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

इन जिलों में बाढ़ का खतरा

कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बिलासपुर, सरगुजा, कोरबा और जशपुर जिलों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) का खतरा बना हुआ है। इन इलाकों में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी पूरी तरह भीग चुकी है, जिससे सतही जलभराव और निचले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले एक सप्ताह तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। खासकर 6 और 7 जुलाई को उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों में भारी वर्षा हो सकती है।

बीते 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटों में सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, जशपुर और सुकमा जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। इस दौरान सबसे अधिक तापमान अंबिकापुर में 29.2 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान दुर्ग में 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राजनांदगांव, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया जिलों में अगले 3 घंटों के भीतर मेघगर्जन, बिजली चमकने और 30–40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने की संभावना है। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिनभर तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

Also Read: Dr. Khubchand Baghel Krishak Ratna Award 2025: डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक भर सकते हैं फॉर्म

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button