विधायक उमेश पटेल पर अशोक चक्र के अपमान का आरोप, गिरफ्तारी की मांग तेज

रायगढ़: MLA Umesh Patel: कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के बाद रायगढ़ जिले की राजनीति गरमा गई है। खरसिया विधायक उमेश पटेल पर अशोक चक्र और भारत के नक्शे से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए बीजेपी नेताओं ने गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पलटवार करते हुए इसे विधायक की छवि धूमिल करने की साजिश बताया है।

बीजेपी नेता की शिकायत

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत शर्मा ने कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि 16 सितंबर को खरसिया में हुई कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान सार्वजनिक स्थान पर लगे पोस्टर और बैनर में भारत के आधिकारिक नक्शे से जानबूझकर छेड़छाड़ की गई। इस कार्यक्रम में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट भी मौजूद थे।

कानूनी धाराओं का हवाला

शिकायत में कहा गया है कि यह कार्य राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 के साथ-साथ बीएनएस की धारा 295(2), 153(2) और 335 के तहत अपराध है। शर्मा ने आरोप लगाया कि अशोक चक्र और नक्शे से छेड़छाड़ केवल कानूनन अपराध नहीं है बल्कि यह देश की अखंडता और एकता की भावना को चोट पहुंचाने वाला कदम है।

कांग्रेस ने किया पलटवार

इस मामले में खरसिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी थाना पहुंचकर आवेदन दिया। उनका कहना है कि विधायक उमेश पटेल को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने ऐसे आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Also Read: विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर हमला: कहा- कांग्रेस ने किया ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ का चीरहरण

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button