
धमतरी। Dhamtari Murder Case: जिले के चिटौद गांव में मंगलवार शाम एक मामूली विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय भागवत मरकाम के रूप में हुई है, जो माडमसिल्ली (धमतरी) का निवासी था और बालोद जिले के चिटौद गांव में किसी रिश्तेदार के यहां मेहमान बनकर आया हुआ था।
चाकू मारकर की गई गला रेतकर हत्या
Bhagwat Markam Murder Case: जानकारी के अनुसार, पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद में मंगलवार की शाम भागवत मरकाम और मनीष सिन्हा नाम के युवक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ा कि मनीष ने भागवत के गले पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल भागवत को तुरंत धमतरी जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी मनीष सिन्हा पुलिस हिरासत में
Dhamtari Police investigation: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मनीष सिन्हा को हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना से जुड़ी पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
लगातार बढ़ रही चाकूबाजी की घटनाएं, कानून-व्यवस्था पर सवाल
Dhamtari News: प्रदेश में बीते कुछ महीनों से नशे और चाकूबाजी की घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है। इससे आम लोग राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं। धमतरी की यह ताजा घटना उसी कड़ी का हिस्सा लग रही है, जिसने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।



