Dhaskund Waterfall Video: छत्तीसगढ़ के धसगुड़ जलप्रपात में हादसा: रील बनाते समय 40 फीट की ऊंचाई से गिरा युवक, चार हड्डियां टूटीं – वीडियो वायरल

Dhaskund Waterfall Video: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के प्रसिद्ध धसगुड़ जलप्रपात में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सिरपुर क्षेत्र के छेरकापुर गांव निवासी 18 वर्षीय निखिल साहू रील बनाने और सेल्फी लेने के लिए जलप्रपात की ऊंचाई पर चढ़ा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे चट्टानों पर गिर गया।

Viral Video: गंभीर रूप से घायल निखिल की चार हड्डियां टूट गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक के गिरते ही पानी खून से लाल हो गया। यह भयावह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Also Read: Gangrel Accident: धमतरी में बड़ा सड़क हादसा; गंगरेल में स्कॉर्पियो पलटने से 7 घायल, 2 की हालत गंभीर, खरोरा से आए थे सैलानी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button