CG Ration Card: 34 लाख लोगों के राशन कार्ड आज से होंगे ब्लॉक, जानिए वजह

CG Ration Card: छत्तीसगढ़ में 34 लाख से ज्यादा लोगों का राशन कार्ड 1 जुलाई 2025 से ऑटोमेटिक ब्लॉक हो जाएगा केंद्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई केवाईसी करने की अंतिम तिथि 30 जून तय की थी इस समय सीमा के बाद अब तक कोई नहीं घोषणा या तारीख में बढ़ोतरी नहीं की गई है इससे लाखों लोगों को उचित मूल्य की दुकानों से राशन मिलने में परेशानी होगी।

ई केवाईसी नहीं करने वालों के कार्ड होंगे ब्लॉक

CG Ration Card E KYC: प्रदेश में 81 लाख 63 हजार से अधिक राशन कार्ड जारी किए गए हैं जिसमें लगभग 2 करोड़ 73 लाख लाभार्थी पंजीकृत है विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इसमें से 34 लाख 95 हजार से ज्यादा लाभार्थियों ने ई केवाईसी नहीं कराया है सरकार के निर्देशानुसार हर सदस्य का डिजिटल सत्यापन अनिवार्य था अब जिन सदस्यों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है उन्हें सिस्टम में अपात्र मानकर राशन वितरण से बाहर कर दिया जाएगा।

क्यों जरूरी है ई केवाईसी

Ration Card Update: ई केवाईसी एक डिजिटल प्रक्रिया है जिसके माध्यम से आधार से जुड़े मोबाइल नंबर और फेस वेरिफिकेशन के जरिए लाभार्थियों की पहचान और पात्रता की पुष्टि की जाती है इसका उद्देश्य फर्जी मृत या डुप्लीकेट कार्ड धारी की पहचान कर उन्हें सिस्टम से हटाना है इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित किया जाता है कि सरकारी योजना का लाभ सिर्फ वास्तविक और योग्य लोगों को ही मिले।

घर बैठे ऐसे करें ई केवाईसी

CG Ration Card E KYC Process: यदि सरकार ई केवाईसी की समय सीमा बढ़ती है तो पत्र सदस्य घर बैठे ई केवाईसी कर सकते हैं इसके लिए “मेरा ई केवाईसी राशन कार्ड” नाम का मोबाइल ऐप उपलब्ध है जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है ऐप में राज्य का चयन करें, आधार नंबर डालें, ओटीपी और कैप्चा भरने के बाद फेस वेरीफिकेशन विकल्प पर क्लिक करके प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

फिलहाल कोई नई तिथि घोषित नहीं हुई है अगर आपने अभी तक ही केवाईसी नहीं कराया है तो जैसे ही तिथि बढ़ प्रक्रिया जल्द पूरी करें ताकि राशन से वंचित न हो अपने पास के सरकारी उचित मूल्य की दुकान में जाकर यह कंफर्म कर ले कि आपका ई केवाईसी प्रक्रिया संपन्न हुआ है या नहीं।

Also Read: CG Hospital Subsidy: छत्तीसगढ़ में पहली बार अस्पतालों को मिलेगा 30% अनुदान

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button