SIR Form 2025: मतदाता सत्यापन गणना प्रपत्र (SIR) फॉर्म को ऐसे भरें, 2003 सर्वे सूची डाउनलोड करें

Voter Verification Count Form: भारत निर्वाचन आयोग ने Special Intensive Revision 2025 के तहत घर-घर सत्यापन अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक बनाना और गलत प्रविष्टियों को हटाना है। ग्राम स्तर पर लोगों को गणना प्रपत्र SIR फॉर्म भरकर जमा करना होगा, ताकि कोई भी योग्य मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।

SIR फॉर्म कहां से मिलेगा और कैसे जमा करें

  • SIR फॉर्म लोगों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से BLO घर घर जाकर उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • फॉर्म पूरी तरह ऑफलाइन पेन और पेपर से भरा जाएगा।
  • भरने के बाद इसे पंचायत या आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करना जरूरी है।

2003 Survey List Download Link: चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि सभी विवरण जैसे नाम, पता और जन्मतिथि सही तरह से दर्ज हों और किसी भी प्रकार की त्रुटि तुरंत सुधारी जा सके।

सर्वे सूची 2003 (Survey List 2003)

विवरण (Description)लिंक (Link)
सर्वे सूची 2003 (Survey List 2003) डाउनलोड (Download)
फॉर्म भरने का तरीका (How to Fill the Form)डाउनलोड (Download)

जिन लोगों को 2003 सर्वे सूची देखने की आवश्यकता है, उनके लिए डाउनलोड लिंक जारी किया गया है।

ऐसे भरें SIR फॉर्म

जन्म वर्ष के आधार पर आवश्यक पहचान पत्र

Verification: जिनका नाम 2003 सर्वे सूची में नहीं है, उन्हें जन्म वर्ष के अनुसार दस्तावेज तैयार रखने होंगे

  • 1 जुलाई 1987 से पहले जन्म वाले: एक पहचान पत्र
  • 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्म वाले: दो पहचान पत्र (एक स्वयं का और एक माता या पिता का)
  • 2 दिसंबर 2004 के बाद जन्म वाले: तीन पहचान पत्र (स्वयं का, माता का और पिता का)

सही दस्तावेज लगाने से नाम जुड़ने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

अभियान का मुख्य लक्ष्य क्या है

चुनाव आयोग ने अभियान के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय किया है

  • कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटे
  • कोई भी अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो
  • मतदाता सूची में नाम, पते और EPIC विवरण की शुद्धता सुनिश्चित करना
  • पुराने रिकॉर्ड में सुधार और गलत प्रविष्टियों का संशोधन

यह प्रक्रिया आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Also Read: Goat Farming: राज्य बकरी उद्यमिता विकास योजना का उठाये लाभ, करें बकरी पालन का व्यवसाय, हर महीने होगी लाखों रूपये कमाई

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button