
रायपुर: CG Crime: राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दरिंदों ने 14 साल के एक नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म किया और राज खुलने के डर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को तालाब के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गणेश पंडाल देखने निकला था लड़का
Raipur Crime News: मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 26 अगस्त की रात करीब 8 बजे 14 साल का लड़का घर से गणेश पंडाल देखने निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिवार ने आसपास तलाश की, पर कुछ पता न चलने पर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
12 दिन बाद झाड़ियों में मिली लाश
6 सितंबर को कोटा गांव स्थित बड़े तालाब के पास झाड़ियों में बच्चे की लाश मिली। शव की हालत काफी खराब थी और बदबू आ रही थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई।
जांच में जुटी पुलिस टीम
Raipur Boy Rape Case: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एंटी क्राइम और साइबर यूनिट समेत संयुक्त टीम बनाई। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए। जांच में सामने आया कि नाबालिग को आखिरी बार विजय धीरज नाम के युवक के साथ देखा गया था।
ऐसे खुला हत्या का राज
Raipur News: पुलिस ने विजय धीरज को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया। उसने बताया कि उसने और उसके साथी कुलदीप बंजारे ने लड़के से दुष्कर्म किया। वारदात उजागर होने के डर से दोनों ने एक नाबालिग आरोपी के साथ मिलकर पीड़ित की हत्या कर दी।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान इस तरह हुई:
- विजय धीरज कुमार (24), निवासी तिल्दा नेवरा
- कुलदीप बंजारे (23), निवासी सतनामीपारा ग्राम कोटा
- एक अन्य आरोपी नाबालिग
सभी पर थाना तिल्दा नेवरा में धारा 140(4), 61(2)(क) बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
Also Read: भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म, बगल में सो रहा था पति, आरोपी गिरफ्तार



