महासमुंद में सतनामी समाज का थाने पर धरना: शिक्षिका से अभद्रता के आरोप में प्राचार्य की गिरफ्तारी की मांग

महासमुंद: Mahasamund News: महासमुंद में सतनामी समाज ने शासकीय स्कूल के एक प्राचार्य पर समाज की शिक्षिका के साथ अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है। समाज के लोग आरोपी प्रभारी प्राचार्य की तत्काल गिरफ्तारी और निलंबन की मांग को लेकर कई घंटों से अजाक थाने के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। रात होने के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े हुए हैं।

शिक्षिका से अभद्रता का आरोप

Nartora School: पूरा मामला शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल नरतोरा का है। सतनामी समाज के लोगों ने स्कूल के प्रभारी प्राचार्य द्वारिका प्रसाद चंद्राकर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सतनामी समाज से आने वाली शिक्षिका पंचकुमारी योगी के साथ अभद्र व्यवहार किया है। इस घटना से आक्रोशित समाज ने प्रभारी प्राचार्य पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मांग पूरी होने तक नहीं हटेंगे धरने से

अपनी मांगों को लेकर समाज के लोग पहले पटवारी कार्यालय के पास जमा हुए और फिर वहां से रैली निकालकर अजाक थाने का घेराव किया।

सतनामी समाज के जिलाध्यक्ष विजय बंजारे ने स्पष्ट कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे थाने के बाहर धरने पर बैठे रहेंगे। समाज के लोग प्रभारी प्राचार्य की गिरफ्तारी और उन्हें पद से निलंबित करने की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन ने प्राचार्य को दिया नोटिस

मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन भी सक्रिय हुआ है। इस संबंध में तहसीलदार जुगल किशोर पटेल ने बताया कि आरोपी प्राचार्य को नोटिस जारी कर दिया गया है और उनसे तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। तहसीलदार ने यह भी बताया कि वे धरने पर बैठे लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, समाज के लोग कार्रवाई होने तक धरना खत्म करने को तैयार नहीं हैं।

Also Read: CG PDS Scam: छत्तीसगढ़ में बड़ा PDS घोटाला: 65 लाख रुपये का राशन गायब, 6 लोगों पर FIR दर्ज

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button