
रायपुर: छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल अपनी दिवंगत मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पुलिस कस्टडी में उनके पैतृक गांव पथरी पहुंचे। बघेल की मां का निधन शुक्रवार को हो गया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो पाया था। आज यानी शनिवार, 6 दिसंबर को दोपहर 11:00 से 12:00 बजे के बीच उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। पुलिस उन्हें शुक्रवार की रात ही गांव लेकर पहुँच गई थी।
सरेंडर से पहले गिरफ्तार हुए थे अमित बघेल
अमित बघेल को देवेंद्र नगर पुलिस ने 5 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। दरअसल, आपत्तिजनक बयानों से जुड़े मामले में करीब 26 दिनों से फरार चल रहे बघेल थाने के बाहर सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें थाने से कुछ दूर पहले ही हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किए जाने पर कोर्ट ने उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया था।
अंतिम संस्कार के बाद वापस पुलिस रिमांड पर
अमित बघेल को मानवीय आधार पर कोर्ट की अनुमति से उनकी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैतृक गांव ले जाया गया था। अंत्येष्टि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे वापस पुलिस रिमांड पर रहेंगे। इस दौरान पुलिस उनसे विवादित बयानों से जुड़े मामलों में पूछताछ करेगी।
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका
अमित बघेल करीब 26 दिनों से आपत्तिजनक बयानों से जुड़े मामले में फरार चल रहे थे। इससे पहले 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट कहा था कि उन्हें अपनी जुबान पर लगाम रखनी चाहिए और कोई राहत नहीं दी जाएगी, कानून अपना काम करेगा।
विवादित बयानों को लेकर दर्ज हैं कई राज्यों में FIR
दें कि अमित बघेल पर अग्रवाल समाज और सिंधी समाज के ईष्ट देवों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। उनके इन बयानों के खिलाफ देश के कई राज्यों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस रिमांड के दौरान इन सभी मामलों में पूछताछ की जाएगी।
Also Read: नेशनल हाईवे की जमीन पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगा रहे किसान मोर्चा के 6 सदस्य गिरफ्तार



