CGBSE 10th and 12th Board Exams Time Table: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा द्वितीय मुख्य / अवसर परीक्षा की समय सारिणी जारी, जानिए कब से कब तक होंगे एग्जाम

रायपुर, CGBSE 10th and 12th Board Exams Time Table: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए द्वितीय मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण हो गए हैं या फिर अपनी ग्रेड में सुधार करना चाहते हैं।

CG Exam Time Table Released: हायर सेकेंडरी यानि 12वीं की परीक्षा 8 जुलाई से प्रारंभ होकर 22 जुलाई 2025 तक चलेगी। वहीं, हाई स्कूल यानि 10वीं की परीक्षा 9 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू होंगी।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने अध्ययन की योजना बनाएं और निर्धारित समय पर परीक्षा के लिए तैयारी करें। यह परीक्षा उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी छात्रों को ध्यानपूर्वक तैयारी करने की आवश्यकता है।

Also Read: CG Yuktiyuktkaran BEO Suspend: युक्तियुक्तकरण में गड़बड़ी पर दो BEO निलंबित, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button