
रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में लगातार पांचवें दिन बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, भारी बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की समस्या भी देखने को मिल रही है। वहीं, नदियों और नालों का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट
Weather News: मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बलौदाबाजार सहित अन्य जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में हो सकती है मूसलधार बारिश
Today Weather Update: मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद और महासमुंद जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जनता से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि आवश्यक कार्य न होने पर घर से बाहर निकलने से बचें। बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और सतर्कता बरतें।



