
रायपुर, जून 2025 CG to Puri Special Train: रथयात्रा महापर्व को लेकर छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की तरफ से बड़ी सौगात आई है। भीड़ और भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने गोंदिया से कटक और वापसी के लिए Train on Demand (TOD) स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। ट्रेन नंबर 08893 और 08894 के तहत ये सेवा दी जाएगी, जो कुल 10 ट्रिप्स में चलेगी।

किस दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन?
08893 (गोंदिया से कटक):
- 26 जून
- 28 जून
- 30 जून
- 2 जुलाई
- 5 जुलाई 2025
08894 (कटक से गोंदिया):
- 28 जून
- 29 जून
- 1 जुलाई
- 3 जुलाई
- 7 जुलाई 2025
क्या रहेगा रूट और टाइमिंग?
Rath yatra railway update: गोंदिया से रवाना होने वाली ट्रेन दोपहर 1:30 बजे चलेगी। रास्ते में यह ट्रेन डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, लखौली और महासमुंद होते हुए कटक पहुंचेगी।
जबकि वापसी में 08894 नंबर वाली ट्रेन कटक, भुवनेश्वर, संबलपुर और टिटलागढ़ होते हुए फिर गोंदिया लौटेगी।

भक्तों को मिलेगी राहत
Puri Rath Yatra Special Train: रथयात्रा जैसे विशाल धार्मिक आयोजन के दौरान भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में रेलवे की ये पहल न सिर्फ भक्तों की परेशानी कम करेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ से ओडिशा तक की यात्रा को भी काफी आसान बना देगी।
कहां से मिलेगी जानकारी?
रेलवे से जुड़ी ट्रेनों की समय-सारणी, टिकट और अन्य जानकारी IRCTC वेबसाइट और नजदीकी रेलवे स्टेशन से प्राप्त की जा सकती है।



